Home » पश्चिम बंगाल » शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भावुक पल : योगी का ‘खास’ तोहफा, शपथ के तुरंत बाद शुभेंदु को पहनाया अपना भगवा गमछा

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भावुक पल : योगी का ‘खास’ तोहफा, शपथ के तुरंत बाद शुभेंदु को पहनाया अपना भगवा गमछा

कोलकाता। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शुभेंदु ने भवानीपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था। आजा शनिवार को शपथ ग्रहण के बाद जब शुभेंदु अधिकारी सभी नेताओं. . .

कोलकाता। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शुभेंदु ने भवानीपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था। आजा शनिवार को शपथ ग्रहण के बाद जब शुभेंदु अधिकारी सभी नेताओं से मुलाकात कर रहे थे, तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना गमछा उतारकर उन्हें पहनाया। मुख्यमंत्री योगी की ओर से दिया गया यह भगवा गमछा एक खास तोहफा माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया। इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।
पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गत नेता शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने।

पांव छूकर लिया आशीर्वाद

शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद शुभेंदु ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक कर मुलाकात की और सभी ने उन्हें बधाई दी। वहीं, जब वह योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे, तो योगी ने अपना गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम