Home » मनोरंजन » शुरू हुई बिग बॉस-20 की हलचल, कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुटे शो के मेकर्स, सितंबर में हो सकता है आगाज

शुरू हुई बिग बॉस-20 की हलचल, कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुटे शो के मेकर्स, सितंबर में हो सकता है आगाज

डेस्क। टीवी की दुनिया का सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन बिग बॉस 20 के साथ लौटने वाला है। सलमान खान इस शो को होस्ट करते हैं और अब तक इसके 19 सीजन प्रीमियर हो चुके हैं। अब. . .

डेस्क। टीवी की दुनिया का सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन बिग बॉस 20 के साथ लौटने वाला है। सलमान खान इस शो को होस्ट करते हैं और अब तक इसके 19 सीजन प्रीमियर हो चुके हैं। अब बिग बॉस 20 की भी तैयारियों की हलचल शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के मेकर्स ने इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू कर दी है। साथ ही सितंबर के महीने से इस शो को शुरू कर दिया जाएगा।

सितंबर में शुरू होगा बिग बॉस-20?

सलमान खान एक बार फिर टीवी पर लौटने वाले हैं और अपने रियलिटी शो बिग बॉस-20 में एक बार फिर वीकेंड का वार होस्ट करते दिखेंगे। वैरायिटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो 21 सितंबर से बिग बॉस-20 की शुरुआत हो सकती है। मेकर्स ने इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स की खोज शुरू कर दी है। हालांकि कुछ नाम भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं और दावा किया जा रहा है कि ये संभावित कंटेस्टेंट्स हैं। जिनमें फैजल शेख, रिद्धिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर, उर्फी जावेद समेत कुछ और नाम सामने आए हैं। हालांकि इनमें से किसी भी नाम की अभी तक ठोस पुष्टि नहीं आई है। अब देखना होगा कि बिग बॉस-20 में कितना धमाल मचने वाला है। फैन्स को इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है और अब तक 19 सीजन सुपरहिट रहे हैं।

गौरव खन्ना रहे थे विजेता

बिग बॉस 19 की ट्रॉफी टीवी स्टार गौरव खन्ना के सिर सजी थी। उन्होंने इस सीजन को अपने नाम किया था। गौरव के साथ तान्य मित्तल भी खूब सुर्खियां बटोरने में सफल रही थी। इतना ही नहीं तान्या पिछले सीजन की सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट्स रही थी। हालांकि तान्या को खिताब से सम्मानित नहीं किया गया था। इसके साथ ही इस सीजन में कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और अशनूर कौर जैसे कंटेस्टेंट्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। गौरव बजाज भी काफी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि इन सभी के बीच गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 के खिताब को अपने नाम किया था। अब देखना होगा कि बिग बॉस-20 का ताज किसके सिर सजता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम