ADVERTISEMENT
Home » खेल » शेन वॉर्न की मौत कैसे हुई? जांच के बाद थाईलैंड पुलिस ने किया खुलासा

शेन वॉर्न की मौत कैसे हुई? जांच के बाद थाईलैंड पुलिस ने किया खुलासा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व महान स्पिनर शेन वॉर्न की मौत कैसे हुई है, इसका खुलासा हो गया है। थाइलैंड पुलिस ने Autopsy के माध्यम से बताया है कि उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। शेन वॉर्न की. . .

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व महान स्पिनर शेन वॉर्न की मौत कैसे हुई है, इसका खुलासा हो गया है। थाइलैंड पुलिस ने Autopsy के माध्यम से बताया है कि उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। शेन वॉर्न की मौत शुक्रवार को थाईलैंड के एक निजी विला में हुई थी। उनके दोस्तों ने उनकी जान बचाने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
शेन वॉर्न का निधन संदिग्ध हार्ट अटैक के कारण हुआ था और अब Autopsy रिपोर्ट (पोस्टमार्टम के बाद की रिपोर्ट) में भी इस बात का खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थाईलैंड के को समुई के समुजाना विला में शेन वॉर्न छुट्टियां बिताने आए थे। उनके दोस्त भी उनके साथ थे। वहीं, जब डिनर के लिए वॉर्न को बुलाया गया तो उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।
ऐसे में दोस्तों ने उनको सीपीआर देने की कोशिश की। 20 मिनट तक दोस्तों ने उनकी जान बचाने की कोशिश की और एंबुलेंस को फोन किया। हालांकि, वे रेस्पॉन्ड नहीं कर रहे थे। डॉक्टरों ने भी शेन वॉर्न की जान बचाने की कोशिश की थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई थी और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वे 52 साल के थे और अपने परिवार से दूर रह रहे थे। शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 708 विकेट चटकाए थे, जबकि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 293 विकेट अपने नाम किए थे।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम