Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » ”सरासरी शंकर” कार्यक्रम बना जनता की उम्मीदों का मंच, सिलीगुड़ी में तीसरे संस्करण में उमड़ा लोगों का हुजूम

”सरासरी शंकर” कार्यक्रम बना जनता की उम्मीदों का मंच, सिलीगुड़ी में तीसरे संस्करण में उमड़ा लोगों का हुजूम

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के विधायक एवं राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष द्वारा शुरू किया गया “सरासरी शंकर” यानि सीधे शंकर से संपर्क जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार लोगों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। अपने चुनावी वादे के अनुरूप जनता की. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के विधायक एवं राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष द्वारा शुरू किया गया “सरासरी शंकर” यानि सीधे शंकर से संपर्क जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार लोगों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। अपने चुनावी वादे के अनुरूप जनता की समस्याएं सीधे सुनने और उनके समाधान के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल अब क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मंच बन चुकी है।

मार्गरेट स्कूल में तीसरा संस्करण आयोजित

रविवार को सिलीगुड़ी के मार्गरेट स्कूल में इस कार्यक्रम का तीसरा संस्करण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और नागरिक समस्याएं लेकर पहुंचे। मंत्री शंकर घोष ने प्रत्येक व्यक्ति से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन भी दिया। मंत्री ने कहा कि जब तक वे सिलीगुड़ी में जनप्रतिनिधि के रूप में कार्यरत रहेंगे, यह कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेगा, क्योंकि जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

समस्याएं लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाए पड़ रहे

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। कई लोगों का कहना था कि अब उन्हें अपनी समस्याएं लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे, बल्कि सीधे जनप्रतिनिधि तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और “सরাসরি शंकर” धीरे-धीरे जनता के बीच विश्वास और उम्मीद का एक मजबूत माध्यम बनता जा रहा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम