Home » उत्तर प्रदेश » सामने आई प्रतीक यादव के मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, किस कारण गई जान, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सामने आई प्रतीक यादव के मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, किस कारण गई जान, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

लखनऊ। प्रतीक यादव की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में मौत का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि खून का थक्का जमा हुआ था। शरीर के नीचे हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून. . .

लखनऊ। प्रतीक यादव की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में मौत का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि खून का थक्का जमा हुआ था। शरीर के नीचे हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया था। इसके बाद धमनी (artitery) और लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई, प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे। उन्हें सुबह छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस-भाजपा नेता सहित मंत्री अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, भाजपा सांसद साक्षी महाराज और प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचें।

आवास लाया गया प्रतीक का शव

प्रतीक यादव का शव एक बजकर 58 मिनट पर परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन इसे लेकर प्रतीक के विक्रमादित्य स्थित आवास पर पहुंचे। शव के आवास पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। अपर्णा यादव भी आवास पहुंच चुकी हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम