ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » सुबह-सुबह ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के घर पहुंची पुलिस और सेंट्रल फोर्स, दरवाजा नहीं खोला तो तोड़ा ताला, खबर मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी

सुबह-सुबह ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के घर पहुंची पुलिस और सेंट्रल फोर्स, दरवाजा नहीं खोला तो तोड़ा ताला, खबर मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर की एक टीम ने शनिवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पर तलाशी ली। अभिषेक के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट सुमित रॉय को ढूंढने के लिए उनके घर की तलाशी ली गई। डीएसपी. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर की एक टीम ने शनिवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पर तलाशी ली। अभिषेक के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट सुमित रॉय को ढूंढने के लिए उनके घर की तलाशी ली गई। डीएसपी की अगुवाई में पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन की एक टीम के साथ सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के जवान भी साथ थे। तड़के करीब 3 बजे दक्षिण कोलकाता के कालीघाट रोड पर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची। इसके कुछ ही देर बाद स्थानीय कालीघाट पुलिस स्टेशन की एक टीम भी वहां पहुंच गई।

दरवाजे का ताला तोड़ा

सबसे पहले टीम ने घर के मुख्य दरवाजे पर बार-बार दस्तक दी। कोई जवाब न मिलने पर भी यह संयुक्त टीम घर के बाहर इंतजार करती रही। आखिरकार, दो घंटे से ज्यादा इंतजार करने के बाद उन्होंने राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों की मदद से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर दाखिल हुए। पता चला है कि साल्बोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के सिलसिले में रॉय का पता लगाने के लिए ये छापेमारी और तलाशी अभियान चलाए गए थे। रॉय अभी फरार चल रहे हैं। हालांकि, राज्य पुलिस ने मामले की जानकारी नहीं दी।

ममता बनर्जी भी पहुंची अभिषेक के घर

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि सुबह-सुबह यह छापेमारी इस आशंका के चलते की गई थी कि रॉय अभिषेक बनर्जी के घर पर छिपे हो सकते हैं। इस बीच, छापेमारी की खबर मिलते ही ममता बनर्जी हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित अपने पास के घर से तुरंत मौके पर पहुंचीं। दो घंटे से ज्यादा चले ऑपरेशन के बाद, सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम अभिषेक बनर्जी के घर से रवाना हो गई। बाद में अभिषेक बनर्जी ने पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया और मीडियाकर्मियों को बताया कि सुरक्षाकर्मी मुख्य गेट का ताला तोड़कर उनके घर में घुस आए थे।

ADVERTISEMENT

तीन दिनों से हो रही पूछताछ

बता दें कि तृणमूल नेता को लगातार तीन दिनों तक तीन अलग-अलग मामलों में दो जांच एजेंसियों के सवालों का सामना करना होगा। 14 जून को उन्हें राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेताओं की नियुक्ति से जुड़े एक अहम प्रस्ताव पर कुछ तृणमूल विधायकों के हस्ताक्षरों में अंतर के मामले में पूछताछ के लिए भवानी भवन स्थित राज्य पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के मुख्यालय में पेश होना होगा। इस मामले में यह पूछताछ का दूसरा दौर होगा, क्योंकि अभिषेक बनर्जी से गुरुवार को ही इस मामले में लंबी पूछताछ हो चुकी है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम