Home » शिक्षा » हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी : दीपिका ने 499 अंक के साथ किया टॉप, भिवानी का नाम किया रोशन; 16 बच्चों ने टॉप-3 में बनाई जगह

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी : दीपिका ने 499 अंक के साथ किया टॉप, भिवानी का नाम किया रोशन; 16 बच्चों ने टॉप-3 में बनाई जगह

डेस्क। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं कक्षा के परिणाम में इस वर्ष विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉपर्स की सूची में भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कई अन्य. . .

डेस्क। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं कक्षा के परिणाम में इस वर्ष विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉपर्स की सूची में भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कई अन्य छात्रों ने भी उच्च अंक लाकर राज्य में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
इस बार 10वीं के परिणाम में दीपिका ने 499 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर रोनक, खुशी, अंतु और दीपांशु रहे, जिन्होंने 498 अंक प्राप्त किए। वहीं तृतीय स्थान पर 16 छात्रों ने टॉप सूची में जगह बनाई।
इस साल हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाओं में कुल 2,76,640 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 89.60 प्रतिशत छात्र सफल रहे। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने परिणामों के साथ-साथ महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी किए हैं।
बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने छात्रों का परिणाम की घोषणा की है। इसके बाद तुरंत लिंक (Link) एक्टिव हो जाएगा। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर रोल नंबर (Roll Number) की मदद से चेक कर पाएंगे। यहां हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी अपडेट्स देखते रहें-

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं-

स्टेप 1- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप 2- अब विंडो ओपन होने पर होमपेज पर ‘HBSE 10th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।
स्टेप 4- मांगी गई डिटेल भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
स्टेप 5- दूसरी विंडो ओपन होते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेप 6- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

स्थानछात्र/छात्रा का नामस्कूलजिलाअंक
प्रथमदीपिकाआदर्श वरिष्ठ मा.वि., मिरानभिवानी499
द्वितीयरोनकबीएसएम व.मा.वि., बिगोवाचरखी-दादरी498
द्वितीयखुशीएनसीवीएम हाई स्कूल, पुठी समैनहिसार498
द्वितीयअंतुस्वामी विवेकानंद व.मा.वि., खेड़ी जालबहिसार498
द्वितीयदीपांशुबालाजी व.मा.वि., भुंगरकामहेन्द्रगढ़498
तृतीयकाव्यांशरा.व.मा.वि., शाहपुर तुर्कसोनीपत497
तृतीयदीक्षाटैगोर व.मा.वि., रावत खेड़ा रोड, मंगालीहिसार497
तृतीयसाक्षीश्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ाहिसार497
तृतीयआरजुपिंक सिटी हाई स्कूल, बिसलाफतेहाबाद497
तृतीयमानशीआर्यवर्त व.मा.वि., देवबनकैथल497
तृतीयआशुहोली व.मा.वि., सिवानी मंडीभिवानी497
तृतीयमनुराजमॉडर्न शिक्षा सदन, देहरापानीपत497
तृतीयसकोमलबलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ाहिसार497
तृतीयगीतारा.व.मा.वि., सुंडानारोहतक497
तृतीयमहकआर्य हाई स्कूल, मंढ़ोली कलांभिवानी497
तृतीयवंश देवमहर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवानाजींद497

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम