Home » लेटेस्ट » हैदराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: बिजनेसमैन परिवार के चार लोगों की मौत, ड्राइवर गंभीर घायल

हैदराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: बिजनेसमैन परिवार के चार लोगों की मौत, ड्राइवर गंभीर घायल

तेलंगाना के शमशाबाद में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा NH-44 पर पलामकुला गांव के पास हुआ।. . .

हैदराबाद: तेलंगाना के शमशाबाद में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा NH-44 पर पलामकुला गांव के पा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गणेश विसर्जन के बाद लौट रहा था परिवार

शमशाबाद पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार परिवार गणेश विसर्जन के बाद महबूबनगर जिले स्थित अपने पैतृक गांव से चार पहिया वाहन में सवार होकर शमशाबाद लौट रहा था। पलामकुला गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में बिजनेसमैन और उनकी पत्नी भी शामिल

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान केथावत लिम्ब्या (54), उनकी पत्नी केथावत जमुना (45), कत्रावत मानसिंह (48) और केथावत वासराम (45) के रूप में हुई है। हादसे में वाहन चालक सबावत अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए शमशाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की वजह जानने में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना किस वजह से हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

पुणे में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में भी शनिवार सुबह सड़क हादसे में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना पाषाण इलाके में DRDO रोड पर नेकलेस गार्डन के पास हुई। पुणे सिटी पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान वीरेंद्र राघवेंद्र प्रसाद द्विवेदी (48) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और पाषाण की विवेकानंद सोसायटी में रहते थे।

मॉर्निंग वॉक के दौरान पीछे से मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र रोज की तरह शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज

मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 281 के अलावा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184, 177 और 197 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन और उसके चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम