पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण ईरान ने बीते लंबे समय से होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर रखा है। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 15 मई से पांच देशों की यात्रा के लिए गए हैं. पीएम मोदी ने UAE की धरती से दुनिया को शांति का संदेश दिया है. पीएम मोदी ने कहा, होर्मुज स्ट्रेट खुले ये हमारी प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान भारत और UAE ने रक्षा, ऊर्जा और निवेश के क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक समझौतों (MoU) पर सहमति व्यक्त की है। दोनों देशों ने आपसी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
रणनीतिक रक्षा भागीदारी के फ्रेमवर्क पर भी दोनों पक्षों ने सहमति जताई है, जिससे रक्षा सहयोग, सैन्य प्रशिक्षण, और तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर फिर गरमाई बहस, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद चर्चा में आए ज्ञानेश कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर फिर गरमाई बहस, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद चर्चा में आए ज्ञानेश कुमार
कुल 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की गई है। यह राशि भारतीय इन्फ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और Samman Capital में निवेश के रूप में दी जाएगी।
रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार स्थापित करने के लिए भी भारत और यूएई ने समझौता किया। इससे ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी और आपूर्ति व्यवधानों के समय प्रतिक्रिया क्षमता बेहतर होगी। LPG की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों के बीच आपूर्ति समझौता हुआ। यह घरेलू गैस उपलब्धता और कीमतों पर स्थिरता लाने में सहायक होगा।