Home » दिल्ली » 15 अगस्त से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर, पुलिस ने 19 आतंकियों के पोस्टर लगाए

15 अगस्त से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर, पुलिस ने 19 आतंकियों के पोस्टर लगाए

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकवादी खतरों को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में हाई अलर्ट जारी किया है। स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, रेलवे पुलिस और विभिन्न जिलों. . .

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकवादी खतरों को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में हाई अलर्ट जारी किया है। स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, रेलवे पुलिस और विभिन्न जिलों की पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं।इस बीच दिल्ली पुलिस ने राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों के पोस्टर लगाए हैं। इनमें इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों की तस्वीरें शामिल हैं।

19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

पुलिस की ओर से लगाए गए पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल के नाम शामिल हैं।इसके अलावा अल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान, मोहम्मद उमर और सैयद मोहम्मद अर्शियान को भी पोस्टर में शामिल किया गया है।खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े कई नाम भी इस सूची में हैं। इनमें खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के रंजीत सिंह उर्फ नीता और परमजीत सिंह पम्मा, खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला तथा बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर और गुरमीत सिंह बग्गा शामिल हैं।

संदिग्धों की जानकारी देने की अपील

दिल्ली पुलिस ने पोस्टरों के जरिए आम लोगों से अपील की है कि सूची में शामिल किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।पोस्टर पर पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 112 दिया गया है। पुलिस ने जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने और सूचना के आधार पर इनाम देने की भी बात कही है।

15 अगस्त से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशनों, बाजारों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।पुलिस की विभिन्न इकाइयों के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

हर साल लगाए जाते हैं ऐसे पोस्टर

पुलिस की ओर से हर साल स्वतंत्रता दिवस से पहले एहतियातन वांटेड आतंकियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाते हैं। इसका उद्देश्य आम लोगों को सतर्क करना और संदिग्ध या वांटेड व्यक्तियों की पहचान में पुलिस की मदद लेना है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने से नागरिकों में जागरूकता बढ़ती है और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस तक जल्दी पहुंचाने में मदद मिल सकती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम