Home » लेटेस्ट » 19 सालों में पहली बार, वैभव सूर्यवंशी ने बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, ऑरेंज कैप पर किसने जमाया कब्जा

19 सालों में पहली बार, वैभव सूर्यवंशी ने बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, ऑरेंज कैप पर किसने जमाया कब्जा

डेस्क। ऑरेंज कैप यानी जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, उसे ये दी जाती है। हर साल करीब करीब हर मैच के बाद इसमें बदलाव हो जाता है। जिस दिन ड​बल हेडर होता है, उस दिन तो दिन. . .

डेस्क। ऑरेंज कैप यानी जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, उसे ये दी जाती है। हर साल करीब करीब हर मैच के बाद इसमें बदलाव हो जाता है। जिस दिन ड​बल हेडर होता है, उस दिन तो दिन में कई बार ये कैप एक सिर से दूसरे पर जाती है। इस बीच अब ये सीजन आधे से अधिक हो गया है। ऐसे में चलिए जरा देखते हैं कि कौन सा बल्लेबाज है, जिसने इस कैप को हासिल कर लिया है। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि सबसे ज्यादा सिक्स इस सीजन अब तक किसने लगाए हैं।

अभिषेक शर्मा ने जमाया ऑरेंज कैप पर कब्जा

आईपीएल में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज फिर से अभिषेक शर्मा बन गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने अब तक 8 मैच खेलकर 380 रन बना लिए हैं, अब वे 400 के क्लब में एंट्री करने की दहलीज पर हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर केएल राहुल आते हैं। पिछले ही मुकाबले में उन्होंने 150 से अधिक रनों की पारी खेली थी। इससे उन्होंने सात मैच खेलकर 357 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी यहां की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 8 मैच खेलक 357 रन बनाए हैं। यानी राहुल और वैभव बराबरी पर हैं। लेकिन राहुल का औसत वैभव से ज्यादा है, इसलिए वे दूसरे नंबर पर नजर आएंगे।

विराट कोहली के पास आज टॉप 5 में वापसी का मौका

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले हेनरिक क्लासेन ने अब तक इस सीजन 8 मैच खेलकर 349 रन बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अब तक 7 मैच खेलकर 330 रन बना लिए हैं। विराट कोहली अब इस लिस्ट में नंबर 6 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सात मैच खेलकर 328 रन बनाए हैं। आज कोहली फिर से मैदान में उतरेंगे, उनके पास मौका है कि फिर ये टॉप 5 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराएं, लेकिन इसके लिए उन्हें रन बनाने होंगे। आज यानी 27 अप्रैल को उनका मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

वैभव सूर्यवंशी ने लगाए हैं इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स

अब बात अगर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज की करें तो यहां पर वैभव सूर्यवंशी फिर से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वैभव ने आठ मैच खेलकर 32 छक्के लगा दिए हैं। अब उन्हें जल्दी पीछे कर पाना आसान नहीं होगा। इस मामले में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने आठ मैच खेलकर 28 सिक्स लगाए हैं। प्रियांश आर्या ने 6 मैचों में 25 छक्के लगाए हैं। रजत पाटीदार ने 23 और श्रेयस अय्यर ने 21 छक्के अब तक लगा दिए हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम