Home » मनोरंजन » 2 घंटे 7 मिनट की वो फिल्म, जिसने कर डाली 8634 करोड़ रुपये की कमाई, दुनियाभर में बजा इस म्यूजिकल बायोपिक का डंका

2 घंटे 7 मिनट की वो फिल्म, जिसने कर डाली 8634 करोड़ रुपये की कमाई, दुनियाभर में बजा इस म्यूजिकल बायोपिक का डंका

डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर आने वाली हर फिल्म से उम्मीद की जाती है कि वो फिल्म कोई बड़ा रिकॉर्ड बनाए. हालांकि, कुछ ही फिल्में रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो पाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में. . .

डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर आने वाली हर फिल्म से उम्मीद की जाती है कि वो फिल्म कोई बड़ा रिकॉर्ड बनाए. हालांकि, कुछ ही फिल्में रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो पाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने एक नया तगड़ा रिकॉर्ड बनाया है।
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक ‘माइकल’ है, जो दुनियाभर में जबरदस्त कमाई करने में लगी हुई है। साथ ही फिल्म ने अब एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है।

बोहेमियन रैप्सोडी को पछाड़ा

फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिकल बायोपिक बन गई है। इसने ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ को भी पीछे छोड़ दिया है और नया रिकॉर्ड बनाया है।

24 अप्रैल को हुई थी रिलीज

फिल्म ‘माइकल’ 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से दुनियाभर में 911.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर (8,674.37 करोड़ रुपये) की कमाई की है। फिल्म ने ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ की कुल ग्लोबल कमाई (910.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और नया बना दिया है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता

बता दें कि इस फिल्म को सिर्फ दुनिया भर में ही सफलता नहीं मिली है बल्कि ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक बन गई है।

दुनियाभर में फिल्म को मिला प्यार

फिल्म में माइकल जैक्सन के भाई जर्मेन जैक्सन के बेटे जाफर जैक्सन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जूलियानो क्रू वाल्डी ने युवा माइकल जैक्सन का किरदार निभाया है. इस फिल्म को पूरी दुनिया में बेहद प्यार मिला है।

दिवंगत माइकल जैक्सन

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म ‘किंग ऑफ पॉप’ कहे जाने वाले दिवंगत माइकल जैक्सन के जीवन और करियर की कहानी दिखाती है। इसमें जैक्सन के ग्लोबल सुपरस्टार बनने के सफर पर फोकस किया गया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम