Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

20 भूखी बिल्लियों ने नोच-नोचकर खा डाला मालकिन का शव

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

रूस। बिल्लियां बहुत क्यूट होती हैं! उनके फनी चेहरे वाले मीम्स सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लेकिन भैया, हमें गुदगुदाने वाली ये बिल्लियां ‘खूंखार’ भी साबित हो सकती हैं। रूस से बिल्लियों से जुड़ा एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां 20 पालतू बिल्लियों ने भूख में वो काम कर दिया, जिसे जानकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए! स्थानीय मीडिया के अनुसार, रोस्तोव (Rostov) शहर में एक महिला की उसके घर पर मौत होने के बाद उसकी 20 बिल्लियों ने शव खा डाला। पुलिस को उसकी मौत के करीब दो हफ्ते बाद आंशिक रूप से खाया हुआ शव मिला। कुछ बिल्लियों को बचाने वाले एक शख्स ने कहा, ‘बिल्लियां दो हफ्ते से अकेले थीं, खाना नहीं था तो… क्या खातीं।’
2 हफ्ते बाद हुआ इस घटना का खुलासा
रिपोर्ट के अनुसार, उस महिला ने 20 बिल्लियां पाल रखी थीं। एक दिन अचानक घर पर महिला की मौत हो गई, जिसकी खबर पड़ोस और पुलिसवालों को काफी दिन बाद हुई। दरअसल, महिला की मौत के करीब 2 हफ्ते बाद जब बदबू फैली तो पड़ोसियों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। ऐसे में जब पुलिस महिला के घर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर उनके होश ही उड़ गए।
बिल्लिया नोच-नोचकर खा चुकी थी आधा शव
महिला की मौत के बाद बिल्लियों को कुछ खाने को नहीं मिला। वह बहुत भूखी थीं। ऐसे में उन्होंने अपनी मालकिन के शव को ही नोच-नोच कर खाना शुरू कर दिया। जब पुलिस घर में दाखिल हुई तो वहां का नजारा काफी खौफनाक था। पुलिस ने देखा कि महिला का क्षत-विक्षत शव जमीन पर पड़ा था, जिसे बिल्लियों ने घेर रखा था। उनके मुंह पर खून लगा था और घर में भी खून के निशान थे। पुलिस समझ गई कि बिल्लियों ने ही महिला के शव को करीब आधा खा लिया।
इसलिए बिल्लियां शव खाने को हुई मजबूर
हैरान करने वाली बात है कि जिन 20 बिल्लियों ने शव को खाया वो सबसे सीधी ब्रीड (जेंटल ब्रीड) की बिल्लियां मानी जाती हैं, जिन्हें ‘मेन कून कैट्स’ कहा जाता है। साइज में बड़ी होती हैं। स्वभाव शांत होता है। लेकिन भूख में उन्होंने जो किया वह काफी भयानक है। इस पर एनीमल रेस्क्यू एक्सपर्ट, और कुछ जीवित बिल्लियों की देखभाल करने वाले शख्स ने कहा, ‘बिल्लियां दो हफ्ते से अकेले थीं, खाना नहीं था तो… क्या खातीं?’ यह समझ आता है… है ना?


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.