Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ , सीएम योगी समेत कई बड़े नेता शामिल

लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ , सीएम योगी समेत कई बड़े नेता शामिल

लखनऊ। महिला आरक्षण बिल को लेकर लखनऊ में आज मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली जा रही है। आधी आबादी के हक़ की लड़ाई के लिए यह पदयात्रा हो रही है। सीएम योगी की. . .

लखनऊ। महिला आरक्षण बिल को लेकर लखनऊ में आज मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली जा रही है। आधी आबादी के हक़ की लड़ाई के लिए यह पदयात्रा हो रही है। सीएम योगी की अगुवाई में ये मार्च लखनऊ में कालीदास मार्ग पर स्थित सीएम आवास से शुरू हुई और विधान भवन के पास जाकर खत्म होगी। योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक के साथ साथ यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल हैं। साथ में महिला आयोग की अध्यक्ष और आयोग की पूरी टीम मार्च में शामिल है।
बीजेपी महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल हो रही हैं। लखनऊ के लगभग सभी वार्ड से महिलाओं की इस मार्च में भागीदारी हो रही है। यह मार्च महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की घेराबंदी के लिए हो रहा है। संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के गिरने के बाद बीजेपी ने ऐलान किया था कि वो पूरे देश में विपक्ष को घेरेगी। उसी के तहत ये मार्च निकाला जा रहा है। पदयात्रा से पहले नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा हुए। फिर पैदल मार्च करते हुए सिविल अस्पताल होते हुए विधानसभा के सामने पहुंचेंगे जहां सीएम योगी का संबोधन भी होगा। बीजेपी इस मामले में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालयों तक शक्ति प्रदर्शन करेगी।

बहनों के नेतृत्व में आक्रोश मार्च-सीएम योगी

सीएम योगी ने पैदल मार्च शुरू करने के से पहले अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि बहनों के नेतृत्व में यह मार्च कांग्रेस, सपा, टीएमसी, डीमके महिला विरोधी आचरण के खिलाफ निकाली जा रही है। आज आम जन में खासतौर से आधी आबादी में आक्रोश है। इस आक्रोश मार्च का हिस्सा बनने के लिए हजारों की संख्या में बहनें आई हैं।

पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल

संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के गिरने के बाद बीजेपी ने ऐलान किया था कि वो पूरे देश में विपक्ष को घेरेगी। उसी के तहत ये मार्च निकाला जा रहा है। पदयात्रा से बड़ी संख्या में और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा हुए।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम