ADVERTISEMENT
Home » देश » Assembly Election Result Live: बंगाल में खेला होबे! भाजपा ने तृणमूल की सांसें अटका दी, असम में हैट्रिक की ओर, तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK ने चौंकाया

Assembly Election Result Live: बंगाल में खेला होबे! भाजपा ने तृणमूल की सांसें अटका दी, असम में हैट्रिक की ओर, तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK ने चौंकाया

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। वहीं केरल में भी एलडीएफ और यूडीएफ के बीच बराबरी का. . .

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। वहीं केरल में भी एलडीएफ और यूडीएफ के बीच बराबरी का मुकाबला चल रहा है। असम में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने की ओर बढ़ रही है। इन परिणाम पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

चुनाव अधिकारी बोले- नतीजों के बाद विजय रैली निकालने की नहीं होगी इजाजत

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि जीत हासिल करने वाले नेताओं को विजय रैली निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने ये भी बताया कि कुछ जगहों पर ऐसी शिकायतें मिली हैं कि पोलिंग एजेंट्स मतदान केंद्र नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को देख रहे हैं और जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में सत्ता विरोधी लहर, भाजपा को मिलेगी जीत

बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम से अपनी जीत का दावा किया है। शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि बंगाल में सत्ता विरोधी लहर है और साथ ही हिंदू वोट एकजुट हैं। उन्होंने राज्य में भाजपा की जीत की बात कही।

ADVERTISEMENT

भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कही शिकायत की बात

नौपाड़ा से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, ‘अभी तक उम्मीदवार या चुनाव एजेंट काउंटिंग सेंटर नहीं पहुंचे हैं और वे अनाउंसमेंट कर रहे हैं कि वे स्ट्रॉन्ग रूम खोल रहे हैं। यह फ्रॉड करने की कोशिश है। हम अभी शिकायत करेंगे, हम ऑब्जर्वर के पास जा रहे हैं।’

पांच राज्यों की हॉट सीटों की क्या है स्थिति?

पांच राज्यों की हॉट सीटों की बात करें तो बंगाल की भवानीपुर सीट पर सीएम ममता बनर्जी आगे हो गई हैं और भाजपा के शुभेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। बेलेघाटा सीट पर कुणाल घोष आगे चल रहे हैं।
वहीं तमिलनाडु की कोलाथुर सीट पर सीएम एमके स्टालिन, पेरम्बूर पर टीवीके प्रमुख विजय, चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट पर उदयनिधि स्टालिन चुनाव लड़ रहे हैं।
केरल में त्रिशू, नेमोम, धर्मडोम, परवूर और अंबालापुझा सीटों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़े आए सामने

;चुनाव आयोग के भी आधिकारिक आंकड़ें आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, असम में भाजपा एक सीट पर, केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन एक सीट पर और तमिलनाडु में टीवीके एक सीट पर आगे चल रही है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम