Home » असम » Assembly Election Result Live: बंगाल में क्या शुरुआती रुझानों जैसे रहेंगे नतीजे? असम में हैट्रिक की ओर BJP

Assembly Election Result Live: बंगाल में क्या शुरुआती रुझानों जैसे रहेंगे नतीजे? असम में हैट्रिक की ओर BJP

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। वहीं केरल में भी एलडीएफ और यूडीएफ के बीच बराबरी का. . .

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। वहीं केरल में भी एलडीएफ और यूडीएफ के बीच बराबरी का मुकाबला चल रहा है। असम में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने की ओर बढ़ रही है। इन परिणाम पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी आगे

शुरुआती रुझानों में भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का मुकाबला ममता बनर्जी से है। ऐसे में सभी की निगाहें इस सीट पर लगी हुई हैं।

हुमायूं कबीर बोले- सब कुछ ठीक है

पश्चिम बंगाल में आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, ‘हम 2-3 घंटे इंतजार कर सकते हैं और उसके बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। हमें बहुत जल्द ट्रेंड्स पता चल जाएंगे। काउंटिंग एजेंट्स काउंटिंग सेंटर पर पहुंच गए हैं। मैं भी वहां गया था। सब कुछ ठीक है।’

सुबह 8.30 बजे के शुरुआती रुझानों में क्या है स्थिति

@ बंगाल में भाजपा 77 सीटों पर और टीएमसी 67 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का अभी खाता भी नहीं खुला है।

@ तमिलनाडु में द्रमुक 41 तो अन्नाद्रमुक 16 सीटों पर आगे चल रहे हैं। टीवीके चार सीटों पर आगे है।

@ केरल में यूडीएफ 55 और एलडीएफ 56 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा ने भी एक सीट पर बढ़त बनाई है।

@ असम में भाजपा 51 सीटों पर कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही हैं।

@ पुदुचेरी में एनडीए ने 13 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम