नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए दो चरणों के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से राज्य भर के 77 मतगणना केंद्रों पर शुरू हो गई है। हालांकि, सोमवार को राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से केवल 293 सीटों पर ही मतगणना हो रही है, क्योंकि भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले की पूरी फाल्टा विधानसभा सीट के लिए 21 मई को पुनर्मतदान की घोषणा की थी, जिसके परिणाम 24 मई को घोषित किए जाएंगे। मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से, चुनाव आयोग ने इस बार मतगणना केंद्रों की संख्या 2021 में 108 और 2016 में 90 से घटाकर 77 कर दी थी। शुरुआत में, चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों की संख्या घटाकर 87 करने का निर्णय लिया था। हालांकि, अंततः यह संख्या घटाकर 77 कर दी गई। मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। सबसे भीतरी स्तर, यानी मतगणना कक्ष में सुरक्षा की व्यवस्था केवल केंद्रीय बल के कर्मियों द्वारा की जाएगी।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी 150 का आंकड़ा पार
पश्चिम बंगाल में बीजेपी 150 का आंकड़ा पार कर गई है। टीएमसी का ग्राफ लगातार नीचे गिरते जा रहा है। बीजेपी 92 सीटों पर आ गई है। दो घंटे की काउंटिंग पूरी हो गई है। बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर होते नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी इतिहास बनाने की ओर है। टीएमसी, बीजेपी से काफी पीछे हो गई है। कोलकाता फोर्ट से ममता बनर्जी के करीबी फिरहाद हाकिम पीछे हैं। यहां तक कि ममता बनर्जी भी पिछड़ गई हैं। नंदीग्राम और भबानीपुर दोनों ही विधानसभा सीटों पर सुवेंदु अधिकारी लीड कर रहे हैं।
पानीहाटी से रत्ना देबनाथ पीछे, रेजीनगर से हुमायूं कबीर आगे
बंगाल में रेजीनगर सीट से हुमायूं कबीर आगे चल रहे हैं। वहीं पानीहाटी सीट से रत्ना देबनाथ पीछे चल रही हैं। पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना BJP उम्मीदवार अर्जुन सिंह के ट्वीट पर BJP नेता राजू साहनी ने कहा कि ऐसा लगता है कि TMC के किसी व्यक्ति ने मेरे रिसॉर्ट के बारे में शिकायत दर्ज कराई होगी, जिसमें खास तौर पर यह आरोप लगाया गया था कि वहाँ कोई जमावड़ा हो रहा है। इसके चलते, पुलिस और सुरक्षा बल जांच के लिए मौके पर पहुंचे; हालांकि, असल में वहां ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा था। मेरे स्टाफ़ के लोग वहां मौजूद थे; अधिकारियों ने स्थिति का जायज़ा लिया और फिर वहाँ से चले गए… नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन कोई गिरफ़्तारी या इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है…
बीजेपी ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
पश्चिम बंगाल में बीजेपी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। खास बात है कि शुरुआती रुझानों में इस बार बंगाल में बीजेपी का सपना पूरा होते नजर आ रहा है। बंगाल में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी 149 सीटों पर पहुंच गई है। टीएमसी लगातार घट रही है। ममता बनर्जी भी भबानीपुर से पीछे हो गई हैं। सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। फिरहाद हाकिम लगातार पीछे चल रहे हैं। बीजेपी बंगाल की अधिकांश सीटों पर टीएमसी को मात देती नजर आ रही है।
भबानीपुर में बंटने लगी मिठाई और झारमुड़ी
भबानीपुर में जयश्री राम के नारे गूंजने लगे हैं। झारमुड़ी बंटनी शुरू हो गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटनी भी शुरू कर दी है। बीजेपी का बंगाल में अपनी जीत का भरोसा हो गया है। सुवेंदु अधिकारी के जयाकारे लग रहे हैं। शुरुआती रुझानों पर, पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस बार हिंदुओं का एकीकरण हुआ है, और जिस तरह मुसलमान TMC को वोट देते आए हैं, वैसा उन्होंने इस बार नहीं किया है। कुछ वोट मुस्लिम-समर्थक पार्टी को चले गए हैं। BJP को भी थोड़ी मात्रा में कुछ वोट मिले हैं। मुझे नंदीग्राम के मुस्लिम बूथों में इतने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। PM मोदी ने अपने नेतृत्व में बंगाल को बनाने की जो गारंटी दी थी, वह उनके पक्ष में रही है। इतनी जल्दबाजी करने की ज़रूरत नहीं है। मैं आपको सुबह 11:00 बजे के बाद बताऊंगा।
टीएमसी एक बार फिर पिछड़ी, 99 पर आई
टीएमसी एक बार फिर तेजी से पिछड़ रही है। ममता बनर्जी की पार्टी 99 सीटों पर आकर अटक गई है। वहीं बीजेपी 142 सीटों पर लीड कर रही है। माना जा रहा है कि कुछ ही देर में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर लेगी। वहीं चुनाव आयोग की वेबसाइट की मानें तो बंगाल में बीजेपी 14 सीटों पर लीट कर रही है। टीएमसी तीन सीटों पर आग है। वहीं बीजीपीएम दो सीटों पर आगे है।
नंदीग्राम विधानसभा सीट से सुवेंदु अधिकारी आगे
पश्चिम बंगाल का रिजल्ट लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। बीजेपी 139 सीटों पर आगे है। टीएमसी 103 सीटों पर आ गई है। सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से आगे चल रहे हैं। जोरासांको विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार विजय ओझा ने कहा कि पूरी दुनिया, पूरा भारत, और सच कहूं तो पूरा बंगाल, अपनी टीवी स्क्रीन से चिपका हुआ है, और सांस थामकर देख रहा है… जहां तक जीत के अंतर की बात है, तो मैं कोई ज्योतिषी तो हूं नहीं। लेकिन, एक बात पक्की है: हमें जनता का आशीर्वाद मिला है… जिस तरह से लोगों ने लोकतंत्र को कायम रखा, यह सुनिश्चित किया कि 29 तारीख को बंगाल में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हों, और यहाँ बिना किसी खून-खराबे के मतदान हो, और जिस तरह से लोग बाद में बाहर निकले और अपना वोट डाला, वह अपने आप में सबसे बड़ी बात है।