ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » Assembly Election Result : बंगाल में BJP बहुमत के पार, तमिलनाडु में विजय का शतक; असम में भाजपा की आंधी

Assembly Election Result : बंगाल में BJP बहुमत के पार, तमिलनाडु में विजय का शतक; असम में भाजपा की आंधी

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। वहीं केरल में शुरुआती टक्कर के बाद यूडीएफ गठबंधन बढ़त बनाता. . .

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। वहीं केरल में शुरुआती टक्कर के बाद यूडीएफ गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है। असम में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने की ओर मजबूती से बढ़ रही है। नतीजों के बाद नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न शुरू। बैंड बाजे के साथ मिठाईयां बांटी जा रही हैं।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी 150 का आंकड़ा पार कर गई है। टीएमसी का ग्राफ लगातार नीचे गिरते जा रहा है। बीजेपी 92 सीटों पर आ गई है। दो घंटे की काउंटिंग पूरी हो गई है। बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर होते नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी इतिहास बनाने की ओर है। टीएमसी, बीजेपी से काफी पीछे हो गई है। कोलकाता फोर्ट से ममता बनर्जी के करीबी फिरहाद हाकिम पीछे हैं। यहां तक कि ममता बनर्जी भी पिछड़ गई हैं। नंदीग्राम और भबानीपुर दोनों ही विधानसभा सीटों पर सुवेंदु अधिकारी लीड कर रहे हैं।

शाम में भाजपा मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6.30 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। अभी के रुझानों में बंगाल में भाजपा आगे चल रही है। वहीं असम में ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है। पुदुचेरी में भी एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है।

‘सीएम हिमंता बिस्व सरमा डिस्टिंक्शन से पास हुए’

असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा, ‘यह जनता का आशीर्वाद है। हम निश्चित रूप से असम में तीसरी बार सरकार बनाएंगे। आज असम की जनता ने एक ऐतिहासिक जनादेश हमें दिया है…हम अभी इंतजार करेंगे…” उन्होंने आगे कहा, “पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनने की पूरी उम्मीद है। शुरुआती रूझानों में भाजपा आगे चल रही है।’ उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम में भाजपा सरकार चली और अब नतीजों में जो नतीजे आए हैं, उससे साफ है कि हिमंता बिस्व सरमा पास हुए हैं और न सिर्फ पास हुए हैं, बल्कि डिस्टिंक्शन से पास हुए हैं।

ADVERTISEMENT

तमिलनाडु में विजय का शतक

तमिलनाडु की सियासत में नया सुपरस्टार मिल गया है। आठ साल से सुपरहीरो की जो जगह खाली पड़ी थी उसे थलापति विजय भरते हुए दिख रहे हैं। फिल्म स्टार से राज्य की सत्ता तक पहुंचीं जयललिता के 2016 में और 2018 में करुणनिधि के निधन के बाद से ये जगह खाली थी। पिछले 49 साल से राज्य सियासत में चल रहा द्रविड़ राजनीति का दबदबा खत्म होता दिख रहा है।
बीते 49 साल से सिनेमा के सुपरस्टार ही यहां राजनीति के भी ‘नायक’ हुआ करते थे। फिर चाहे बात एम. करुणानिधि की हो या सुपरस्टार एमजी रामचंद्रन यानी एमजीआर और जे. जयललिता की। इन सभी नामों के अलावा तमिलनाडु की राजनीति में और भी कई ऐसे नाम रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक इस दक्षिण भारत के राज्य में मजबूत राजनीतिक मौजूदगी दर्ज की है।

शुभेंदु बोले- बंगाल में भगवा…भगवा

बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि राज्य में भगवा…भगवा दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है और भाजपा की सरकार बन रही है।

कोलकाता में भाजपा मुख्यालय में मिठाई बंटनी शुरू

कोलकाता में भाजपा मुख्यालय पर मिठाई बंटनी शुरू हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। रुझानों में भाजपा लगातार बढ़त बनाई हुई है।

पांच राज्यों के चुनावी नतीजें

@ चुनाव आयोग के रुझानों के आंकड़ों में असम में भाजपा को बहुमत

@ चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10.30 बजे बंगाल में भाजपा 54 सीटों पर, टीएमसी 35 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

@ तमिलनाडु में टीवीके ने चौंकाते हुए 85 सीटों पर बढ़त बना ली है। एआईडीएमके 61, डीएमके 35 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

vअसम में भाजपा 72 सीटों पर आगे है और बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ गई है और सिर्फ 21 सीटों पर आगे है।

@ केरल में कांग्रेस 56 सीटों पर आगे है और सीपीआईएम 31, सीपीआई 11 सीटों पर आगे हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 20 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

@ पुदुचेरी में एआईएनआरसी 7, कांग्रेस 3 और भाजपा 2 सीटों पर आगे हैं।

केरल में कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने रुझानों पर जताई खुशी

चुनाव आयोग के ताजा ट्रेंड्स के मुताबिक, कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, ‘हमने 89 पार कर लिए हैं, 100 के मुकाबले सिर्फ़ 11 सीटें। यह एग्ज़िट पोल के अंदाज़े से कहीं ज़्यादा है। केरलम के लोगों ने कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF को एक बड़ी जीत दी है। यह उत्साह, उमंग और गर्व का पल है। हम केरलम के लोगों के शुक्रगुज़ार हैं। यह इस बात का भी प्रतिबिंब है कि CPI(M) की लीडरशिप वाली LDF कितनी बुरी तरह फेल रही और एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर ने बहुत अच्छा काम किया।’

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम