Home » पश्चिम बंगाल » Bengal Election Result Live: बंगाल के रुझानों में भाजपा-तृणमूल 100-100 सीटों के पार, असली मुकाबला अब शुरू

Bengal Election Result Live: बंगाल के रुझानों में भाजपा-तृणमूल 100-100 सीटों के पार, असली मुकाबला अब शुरू

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में इस बार अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव हुआ। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने आपनी पूरी दम झोंक दी है। वोटिंग के बाद लोगों को यह जानने की बेताबी है कि. . .

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में इस बार अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव हुआ। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने आपनी पूरी दम झोंक दी है। वोटिंग के बाद लोगों को यह जानने की बेताबी है कि राज्य में ममता दीदी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी या फिर भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करके पहली बार राज्य सरकार बनाएगी? पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा 117 और टीएमसी 108 सीटों पर आगे चल रही है।

शुरुआती रुझानों में भाजपा और टीएमसी में कड़ा मुकाबला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा और टीएमसी 100-100 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।

उम्मीदवार मतगणना केंद्र नहीं पहुंचे- अर्जुन सिंह

नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, अभी तक उम्मीदवार या चुनाव प्रतिनिधि मतगणना केंद्र नहीं पहुंचे हैं और वे घोषणा कर रहे हैं कि वे स्ट्रांग रूम खोल रहे हैं। यह धोखाधड़ी करने का प्रयास है। हम अभी शिकायत करेंगे। हम पर्यवेक्षक के पास जा रहे हैं।

बहारामपुर में मतगणना एजेंटों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं: हुमायूं कबीर

आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बहारामपुर में मतगणना केंद्रों पर राजनीतिक दलों के मतगणना एजेंटों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की है। उन्होंने मुर्शिदाबाद जिले में पीटीआई से बात करते हुए कहा कि मतगणना केंद्रों पर एजेंटों के लिए सुरक्षा और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग राज्य भर के सभी मतगणना केंद्रों पर उचित व्यवस्था करेगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम