Home » देश » CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा; मुंबई में आज CJP का आंदोलन

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा; मुंबई में आज CJP का आंदोलन

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी आज मुंबई में प्रदर्शन करेगी।. . .

नई दिल्ली/मुंबई | मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी आज मुंबई में प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शनों को देखते हुए दोनों शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुंबई के शिवाजी पार्क में आज तीन बजे से सीजेपी की ओर से आंदोलन का आयोजन किया गया है। हालांकि पुलिस ने आंदोलन की परमिशन नही दी है। मुंबई पुलिस की ओर से सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। शिवाजी पार्क मैदान के भीतर जाने के लिए पुलिस ने बैरीकेड्स लगा रखे हैं। शिवाजी पार्क के गेट नम्बर 6 पर आंदोलन की घोषणा की गई है।

जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, धारा 163 लागू

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली इलाके में BNS की धारा 163 लागू की है। पुलिस के अनुसार पूरे इलाके में किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है। फिलहाल जंतर-मंतर के भीतर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा।

सेंट्रल दिल्ली के रास्ते सील

सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। जंतर-मंतर से कई किलोमीटर पहले ही बैरिकेड लगाए गए हैं और बाइक या कार, किसी को भी आगे जाने नहीं दिया जा रहा। लोधी रोड से सेंट्रल दिल्ली जाने वाले मार्ग भी पूरी तरह बंद हैं। कई जगह लोगों की पुलिस से बहस भी हुई।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में

जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत से पहले उन्होंने कहा कि वे अकेले आए हैं, जबकि उनके घर के बाहर 30-40 पुलिसकर्मी तैनात थे और कई नेताओं के घरों के बाहर भी भारी पुलिस बल लगाया गया है। उन्होंने युवाओं से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए पहुंचने की अपील की। खबरों के मुताबिक, दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

राहुल गांधी का हमला, भाजपा का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है और वे लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने “चोर मचाए शोर” जैसी टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटा, उन्हें सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। TMC के कांग्रेस में विलय के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे खुद तय करें कि किसमें विलय करना है।

मुंबई में शिवाजी पार्क पर CJP का आंदोलन

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ऐलान किया था कि अगर CEC इस्तीफा नहीं देते, तो पार्टी उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इसी के तहत मुंबई के शिवाजी पार्क में आज दोपहर तीन बजे से आंदोलन का आयोजन है, जिसकी घोषणा गेट नंबर 6 पर की गई है। हालांकि पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात है और मैदान के भीतर जाने के रास्तों पर बैरिकेड लगाए गए हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम