Home » खेल » FIFA World Cup 2026 : इक्वाडोर ने रचा इतिहास, 4 बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया; राष्ट्रपति ने घोषित की राष्ट्रीय छुट्टी

FIFA World Cup 2026 : इक्वाडोर ने रचा इतिहास, 4 बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया; राष्ट्रपति ने घोषित की राष्ट्रीय छुट्टी

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब इक्वाडोर ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह बना ली। न्यूयॉर्क में खेले गए ग्रुप-ई के इस रोमांचक मुकाबले. . .

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब इक्वाडोर ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह बना ली। न्यूयॉर्क में खेले गए ग्रुप-ई के इस रोमांचक मुकाबले में मिली जीत के बाद पूरे इक्वाडोर में जश्न का माहौल है। टीम की ऐतिहासिक सफलता का सम्मान करते हुए राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने शुक्रवार को पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया।

मुश्किल हालात से निकली जीत

टूर्नामेंट की शुरुआत इक्वाडोर के लिए अच्छी नहीं रही थी। टीम को पहले मैच में आइवरी कोस्ट के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि कुराकाओ के खिलाफ मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा। ऐसे में जर्मनी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत की उम्मीद बेहद कम मानी जा रही थी। लेकिन मुख्य कोच सेबेस्टियन बेकासेस की रणनीति और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने सभी अनुमान गलत साबित कर दिए।

राष्ट्रपति ने टीम की तारीफ में कही बड़ी बात

ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीम की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा कि खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने आलोचनाओं और कठिन परिस्थितियों के बावजूद शानदार वापसी कर पूरे देश को गर्व का अवसर दिया है। इसी खुशी में उन्होंने अगले दिन राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा भी की।

जर्मनी ने की तेज शुरुआत

मुकाबले की शुरुआत जर्मनी के नाम रही। फ्लोरियन विर्ट्ज के शानदार पास पर लेरॉय साने ने गोल दागकर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। हालांकि इस गोल को लेकर विवाद भी हुआ, क्योंकि इक्वाडोर के खिलाड़ियों ने बिल्ड-अप के दौरान फाउल की शिकायत की थी।

नौवें मिनट में ही किया पलटवार

शुरुआती झटके के बाद इक्वाडोर ने आक्रामक खेल दिखाया। नौवें मिनट में नीलसन एंगुलो ने लंबी दूरी से जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इस गोल ने मुकाबले में नई जान डाल दी।

77वें मिनट में मिला जीत का गोल

मैच का निर्णायक पल 77वें मिनट में आया, जब कॉर्नर किक पर केविन रोड्रिगेज ने बेहतरीन हेडर से गेंद आगे बढ़ाई और गोंजालो प्लाटा ने उसे गोल में बदलते हुए इक्वाडोर को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद जर्मनी ने बराबरी के लिए लगातार हमले किए, लेकिन इक्वाडोर का डिफेंस मजबूती से डटा रहा और टीम ने ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली।

इतिहास में दर्ज हुई यादगार जीत

यह जीत इक्वाडोर के फुटबॉल इतिहास की सबसे यादगार सफलताओं में गिनी जाएगी। टीम ने दूसरी बार फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाई है। इससे पहले उसने 2006 विश्व कप में ग्रुप स्टेज पार करने का कारनामा किया था। इस बार जर्मनी जैसी दिग्गज टीम को हराकर इक्वाडोर ने दुनिया को अपनी ताकत का एहसास करा दिया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम