नई दिल्ली। आज ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। फाइनल पहुंचने के लिए भारत का यह मैच जीतना जरूरी है। ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका-ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 21 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने वानुजा सहन के हाथों कैच कराया। इसी पहले दो दो बार आउट होने से बचें। वैभव सूर्यवंशी ने चमिका गुणासेकरा के ओवर में 3 बाउंड्री लगाई थी, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। वैभव ने इस सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे।
अफगानिस्तान ए ने किया पहले गेंदबाजी का फैसला
ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 के पांचवें मैच में अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर इंडिया ए के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लगातार दो मैचों में खराब प्रदर्शन वाली इंडिया ए के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पिछले मैच में ‘धक्का-मुक्की’ वाले विवाद में रहे। उन पर आज हर किसी की नजर रहने वाली हैं।
तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद वैभव से आज उम्मीद होगी कि वह इंडिया ए के आखिरी लीग स्टेज मैच में कुछ बड़ी पारी खेले। बता दें कि तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम के लिए ये ‘करो या मरो’ वाला मैच है।
इंडिया ए टीम का ये आखिरी लीग स्टेज मैच भी है, जिसमें जीत हासिल करना टीम के लिए बेहद जरूरी है। अगर उन्हें आज हार मिलती है तो वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी और श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच खिताबी जंग होगी।
वहीं, अगर आज इंडिया ए की टीम जीत जाती है तो वह फाइनस की रेस में बनी रहेगी और उनके पास 4 अंक हो जाएंगे। फिर अफगानिस्तान ए का सामना श्रीलंका ए से शुक्रवार को होगा, जिसमें अगर वह जीत हासिल करती है तो तीनों टीमें 4 अंक पर पहुंच जाएगी। फिर फाइनल में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम की एंट्री होगी।
IND A vs AFG A Squads: इंडिया-अफगानिस्तान ए की टीमें-
भारतीय ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, प्रियांश आर्य, आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, अंशुल कंबोज, अनुकूल रॉय, निशांत सिंधू, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, अशोक शर्मा, विपराज निगम और यश ठाकुर।
अफगानिस्तान ए टीम: इमरान मीर(कप्तान), मोहम्मद इसहाक (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, बहिर शाह, फरमानुल्लाह सफी, एजाज अहमद अहमदजई, शम्स उर रहमान, अब्दुल्लाह अहमदजई, जहीर खान, खलील गुरबाज, नूर उल रहमान, फरीदून दाउदजई, इसहाक रहीमी, फैसल खान अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम