नई दिल्ली। श्रीलंका में ट्राई नेशन ए सीरीज खेली जा रही है। आज टूर्नामेंट के अपने तीसरे मुकाबले में इंडिया ए श्रीलंका ए का सामना कर रही है। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इंडिया ए को दो मैचों में एक जीत मिली है। श्रीलंका ए ने भी दो मैचों में एक ही जीत हासिल की है। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान तीसरी टीम है। फाइनल की रेस के लिए यह मुकाबला काफी अहम है।
तिलक वर्मा सेट होने के बाद आउट
इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा क्रीज पर 32 गेंद टिकने के बाद आउट हो गए। 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक को कुगाथास मथुलन ने आउट किया। तिलक के बल्ले से तीन चौकों की मदद से 23 रनों की पारी निकली। इंडिया ए का स्कोर 16वें ओवर में तीन विकेट पर 92 रन है। रुतुराज का साथ देने आयुष बडोनी उतरे हैं।
तिलक और रुतुराज ने संभाली पारी
कप्तान तिलक वर्मा ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर इंडिया की पारी को संभाल दिया है। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 77 रन है। तिलक 28 गेंद पर 18 जबकि रुतुराज 29 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 38 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
प्रभसिमरन सिंह भी कमाल नहीं कर पाए
इंडिया ए के दूसरे सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह भी आउट हो गए हैं। 7वें ओवर में मोहम्मद शिराज ने उनका विकेट लिया। 13 गेंदों पर 11 रन बनाने के बाद प्रभसिमरन ने मिड ऑफ के हाथ में कैच दे दिया। 7वें ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट पर 39 रन है।
वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिरा
इंडिया ए ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट ले लिया है। दूसरे ओवर में वैभव ने एक छक्का और दो चौके मारे। लेकिन चौथे स्पिनर ने श्रीलंका ने ऑफ स्पिनर से अटैक किया। बड़ा शॉर्ट लगाने की कोशिश में वैभव मिड टाइम कर गए और कवर के पास सहान अराचिगे की गेंद पर वानुजा सहान ने उनका कैच लिया। 4 ओवर में इंडिया ए का स्कोर 30 रन पर विकेट है। वैभव ने 14 गेंद पर 21 रन बनाए।