Home » खेल » IND vs AFG: अफगानिस्तान को डबल डोज! एक ही ओवर में पहले शुभमन गिल और फिर ईशान किशन ने ठोकी सेंचुरी, रनों की बारिश

IND vs AFG: अफगानिस्तान को डबल डोज! एक ही ओवर में पहले शुभमन गिल और फिर ईशान किशन ने ठोकी सेंचुरी, रनों की बारिश

लखनऊ। भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में शथक ठोक दिया है। इकाना स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग की। इस मुकाबले में ईशान चौथे नंबर पर बैटिंग. . .

लखनऊ। भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में शथक ठोक दिया है। इकाना स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग की। इस मुकाबले में ईशान चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे। ईशान 2023 विश्व कप के बाद से भारतीय वनडे टीम से बाहर चल रहे थे। इसी सीरीज में उन्होंने टीम में वापसी की है।

ईशान किशन का दूसरा वनडे शतक

वनडे क्रिकेट में ईशान किशन का यह दूसरा शतक है। 71 गेंदों में वह शतक तक पहुंचे। यह वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का तीसरा सबसे तेज शतक है। 52 गेंदों में फिफ्टी पूरी करने के बाद ईशान ने गियर चेंज कर दिया। ईशान ने 14 चौकों के साथ 4 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। ईशान वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं। 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 210 रनों की पारी खेली थी।

कप्तान शुभमन गिल की भी सेंचुरी

ईशान किशन ने 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका मारकर शतक पूरा किया। इसी ओवर की पहली गेंद पर कप्तान शुभमन गिल की भी सेंचुरी पूरी हुई थी। 77 गेंदों पर गिल ने कप्तान के रूप में अपना पहला वनडे शतक लगाया। जब ईशान ने अपनी फिफ्टी पूरी की थी तब गिल 88 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद भी ईशान ने उनके साथ ही एक ही ओवर में शतक पूरा कर लिया।

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक

57 गेंद- इयोन मोर्गन, मैनचेस्टर (2019)
63 गेंद- रोहित शर्मा, दिल्ली (2023)
71 गेंद- ईशान किशन, लखनऊ (2026)
76 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल, मुंबई (2023
77 गेंद- शुभमन गिल, लखनऊ (2026)

इस मुकाबले में शुभमन गिल ने ओपनिंग नहीं की थी। रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल उतरे थे। गिल तीसरे नंबर पर आए तो ईशान किशन को चौथे नंबर पर खेलने का मौका मिला। 96 के स्कोर पर टीम इंडिया का दूसरा झटका लगा था। रोहित शर्मा 48 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। उसके बाद शुभमन गिल और ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम