Home » खेल » IND vs AFG Match : धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे , 5 बजकर 15 मिनट पर टॉस; 25 ओवर का होगा मैच

IND vs AFG Match : धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे , 5 बजकर 15 मिनट पर टॉस; 25 ओवर का होगा मैच

नई दिल्ली। आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। एकमात्र टेस्ट में एतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारत अब धर्मशाला में अफगानिस्तान से टकराएगा। टॉस शाम 5 बजकर. . .

नई दिल्ली। आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। एकमात्र टेस्ट में एतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारत अब धर्मशाला में अफगानिस्तान से टकराएगा। टॉस शाम 5 बजकर 15 मिनट प होगा। मैच 25-25 ओवर का होगा। टॉस निर्धारित समय के मुताबिक दोपहर एक बजे टॉस होना था लेकिन बारिश ने खलल दिया। ऐसे में ओवरों में कटौती की गई। टीम इंडिया इस सीरीज से अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करेगी। भारत की कमान शुभमन गिल के पास है जबकि अफगानिस्तान की बागडोर हशमतुल्लाह शाहिदी के हाथों में हैं।
दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा पर सभी की नजरें रहेंगी। सीरीज में ‘हिटमैन’ की मैच फिटनेस की परीक्षा होगी। उन्हें आईपीएल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कई मैचों में बाहर बैठना पड़ा था। वह साथ ही मैदान पर उतरते ही भारत के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदार खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित 39 साल और 44 दिन के हैं। वह मोहिंदर अमरनाथ (29 साल और 36 दिन) का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं।

हार्दिक पांड्या सीरीज से बाहर

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और हार्दिक पांड्या अनफिट होने के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को भारतीय वनडे स्क्वॉड में शामिल किया। वही, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बैकअप के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन पर निगाहें रहेंगी। शुभमन की कप्तानी में भारत ने तीन वनडे सीरीज खेली हैं जिनमें से दो में हार का सामना करना पड़ा। वह इस रिकॉर्ड में सुधार करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। अफगानिस्तान को भले ही टेस्ट में करारी हार मिली उसकी टीम सीमित ओवरों की क्रिकेट में काफी अच्छी है। स्पिनर राशिद खान की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी।

कब और कहां खेला जाएगा दूसरा मैच?

भारत और आफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आगामी बुधवार यानि 17 जून को खेला जाने वाला है। यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे मैच की पहली गेंद डाली जाएगी।

6 बजकर 32 मिनट मैच का कटऑफ टाइम

अभी भी तेज बूंदा-बांदी हो रही है और यह लगातार जारी है। भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिलहाल कोई अपडेट नहीं है। ओवर कम होने शुरू हो गए हैं। 20 ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ समय शाम 6:32 बजे है।

भारत vs अफगानिस्तान लाइव: बारिश की गति कम हुई

बारिश थोड़ी कम हुई है। अब सिर्फ फुहारे गिर रहे हैं लेकिन कवर्स अभी भी मैदान पर ढला हुआ है। ग्राउंडस्टाफ की तरफ से कोई हलचल देखने को नहीं मिल रही है। फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि आउटफील्ड में कहीं भी पानी जमा नहीं हुआ है।

बारिश रूकने के आसान नहीं दिख रहे

धर्मशाला में अभी भी हल्की बारिश हो रही है। जो दो सुपर-सॉपर मशीनें मैदान से पानी सूखा रही थी। लेकिन अब वे अभी रुकी हुई हैं। स्टेडियम में काफी कम लोग आए हैं। जो आए हैं वो या तो छाते के नीचे हैं या रेनकोट पहने हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम