एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने
स्पोर्ट्स डेस्क: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भिड़ रही हैं। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम को शुरुआती ओवरों में दो झटके लग चुके हैं, लेकिन अभिषेक शर्मा आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर उनका साथ देने के लिए क्रीज पर मौजूद हैं।
52 रन पर भारत को दूसरा झटका
भारत को चौथे ओवर में 52 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अहमद दानियाल ने संजू सैमसन को आउट किया। सैमसन महज 2 रन बनाकर अराफात मिनहास के हाथों कैच आउट हुए। चार ओवर पूरे होने के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 52 रन है। अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
28 रन पर गिरा पहला विकेट
भारत को तीसरे ओवर में 28 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। पाकिस्तान के सैम अयूब ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच करा दिया। वैभव ने 9 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाए। आउट होने के बाद सैम अयूब के जश्न को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने वैभव की ओर देखकर गोद में बच्चा खिलाने जैसा इशारा किया। वैभव ने हालांकि इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और पवेलियन लौट गए।
दूसरे ओवर में भारत ने बनाए 24 रन
भारत ने पारी की शुरुआत तेज अंदाज में की। दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने मिलकर 24 रन बटोरे। वैभव ने इस ओवर में दो छक्के लगाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने एक छक्का और एक चौका जड़ा। हालांकि, इसके बाद पाकिस्तान ने लगातार दो विकेट लेकर भारतीय पारी की रफ्तार पर अंकुश लगाने की कोशिश की।
अभिषेक शर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी
शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद अब भारत की पारी को संभालने की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर पर है। अभिषेक शुरुआत से ही आक्रामक नजर आए हैं और भारतीय टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम होगी।
टॉस जीतकर भारत ने चुनी बल्लेबाजी
मुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर पहुंचे। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के दौरान दोनों कप्तानों के हाथ मिलाने को लेकर भी चर्चा रही। उपलब्ध लाइव विजुअल्स में दोनों कप्तानों को हाथ मिलाते हुए नहीं देखा गया।
भारत की प्लेइंग-11
- वैभव सूर्यवंशी
- अभिषेक शर्मा
- संजू सैमसन (विकेटकीपर)
- श्रेयस अय्यर (कप्तान)
- ईशान किशन
- तिलक वर्मा
- शिवम दुबे
- अक्षर पटेल
- वॉशिंगटन सुंदर
- रवि बिश्नोई
- जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान की प्लेइंग-11
- साहिबजादा फरहान (कप्तान)
- माज सदाकत
- उस्मान खान (विकेटकीपर)
- सैम अयूब
- हसन नवाज
- अब्दुल समद
- अराफात मिनहास
- अहमद दानियाल
- साद मसूद
- अबरार अहमद
- सूफियान मुकीम
भारत की पारी पर पाकिस्तान का दबाव
भारत ने तेज शुरुआत की, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के जल्दी आउट होने फायदा उठाकर भारतीय बल्लेबाजी पर लगातार दबाव बनाए रखने की कोशिश करेंगे। स्वर्ण पदक के इस मुकाबले में हर रन और हर विकेट बेहद महत्वपूर्ण होने से पाकिस्तान ने मुकाबले में वापसी की है। अब भारत की नजरें कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा की साझेदारी पर हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान के गेंदबाज शुरुआती सफलता का फायदा उठाकर भारतीय बल्लेबाजी पर लगातार दबाव बनाए रखने की कोशिश करेंगे। स्वर्ण पदक के इस मुकाबले में हर रन और हर विकेट बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।