Home » लेटेस्ट » IND vs ZIM: तीसरा टी20 मैच आज, जानें कितने बजे होगा शुरू, कब-कहां और कैसे देखें LIVE

IND vs ZIM: तीसरा टी20 मैच आज, जानें कितने बजे होगा शुरू, कब-कहां और कैसे देखें LIVE

डेस्क। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इसी मैदान पर खेले गए शुरुआती दोनों मुकाबलों में. . .

डेस्क। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इसी मैदान पर खेले गए शुरुआती दोनों मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले टी20 में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में 90 रन की बड़ी जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक बार फिर आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर कब्जा जमा लिया। अब कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया की नजरें जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर होंगी।

IND vs ZIM 3rd T20: मैच का समय

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस शाम 4:00 बजे कराया जाएगा।

IND vs ZIM 3rd T20 Live: कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

भारतीय दर्शक इस मुकाबले का लाइव टेलीकेस्ट यूनाइटेड-8 स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। स्मार्ट टीवी यूजर्स भी FanCode में लॉग-इन करके मैच का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, DD Sports पर भी इस मुकाबले का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसे DD Free Dish के माध्यम से मुफ्त में देखा जा सकता है।

तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा पर रहेंगी सभी की निगाहें

भारतीय टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन इस दौरे पर अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। पहले टी20 में वह सिर्फ 1 रन बना सके थे, जबकि दूसरे मुकाबले में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में सीरीज के आखिरी मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

वैभव सूर्यवंशी से भी बड़ी पारी की उम्मीद

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहले टी20 में शानदार अर्धशतक जड़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में वह सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे मैच में एक बार फिर उनसे तेज और प्रभावी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी, जिससे टीम इंडिया क्लीन स्वीप के लक्ष्य को हासिल कर सके।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम