Home » खेल » IPL 2026 : जसप्रीत बुमराह पर आखिर क्यों फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा ? इस हरकत पर जमकर लताड़ा

IPL 2026 : जसप्रीत बुमराह पर आखिर क्यों फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा ? इस हरकत पर जमकर लताड़ा

डेस्क। आईपीएल (IPL 2026) का 19वां सीजन में जसप्रीत बुमराह के लिए कुछ खास नहीं रहा है। दुनिया का ये सबसे खतरनाक गेंदबाज कुछ महीने पहले तक कोई गलती नहीं करता था, लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग मुंबई. . .

डेस्क। आईपीएल (IPL 2026) का 19वां सीजन में जसप्रीत बुमराह के लिए कुछ खास नहीं रहा है। दुनिया का ये सबसे खतरनाक गेंदबाज कुछ महीने पहले तक कोई गलती नहीं करता था, लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग मुंबई इंडियंस के लिए अपने पुराने अंदाज से बिल्कुल जुदा दिख रहा है। बुमराह के लिए विकेट लेना भी मुश्किल हो गया है। विकेट न मिलने के अलावा एक और बात है, जो उनको परेशान कर रही है और वह है इस सीजन में उनकी ओर से फेंकी गई नो-बॉल की संख्या।

गावस्‍कर को पसंद नहीं आई बुमराह की हरकत

32 वर्षीय बुमराह ने इस सीजन में अब तक कुल 8 नो बॉल फेंकी हैं और इनमें से तीन तो सोमवार रात लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आई हैं। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को यह बात बिल्‍कुल भी पसंद नहीं आई। जब बुमराह ने एलएसजी की पारी के 14वें ओवर में दो नो बॉल फेंकीं, तो उन पर गावस्‍कर का गुस्‍सा फूट पड़ा।

हिम्‍मत को आउट कर दिया, लेकिन गेंद नो बॉल हो गई

गावस्कर ने इस बुमराह को जमकर लताड़ते हुए कहा कि टी20 क्रिकेट में नो-बॉल फेंकना बिल्कुल भी मंजूूर नहीं है और खिलाड़ियों को ज्‍यादा प्रोफेशनल रवैया दिखाना चाहिए। दरअसल, बुमराह ने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर हिम्मत सिंह को आउट कर दिया था, लेकिन वह गेंद नो-बॉल निकली और हिम्‍मत ने नाबाद 40 रन बनाकर एलएसजी को 228 के विशाल स्‍कोर तक पहुंचा दिया।

‘तुम एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हो, यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं’

गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा कि मुझसे दोबारा मत कहना। मुझसे मत कहना। मुझसे यह मत कहना कि बुमराह ने नो-बॉल फेंकी है। यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। तुम एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हो, यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। वाइड्स, हां, मैं समझ सकता हूँ, लेकिन नो-बॉल्स, बिल्कुल नहीं।
जब 14वें ओवर में बुमराह ने लगातार नो-बॉल फेंकीं, तो कैमरे मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने और बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा की तरफ घूमे। दोनों ही काफी निराश लग रहे थे, मानो उनके पास कहने के लिए शब्द ही न हों। ये देख गावस्‍कर ने कहा कि हां, बॉलिंग कोच। यह एक बड़ी बात है।

बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने अपने चार ओवरों के कोटे में 45 रन लुटा दिए। आईपीएल के इस सीजन में बुमराह ने 10 मैचों में सिर्फ 3 विकेट लिए हैं। आईपीएल के में उनके लिए यह अब तक के सबसे खराब सीजन में से एक है। वहीं, जब बुमराह ने लगातार नो-बॉल फेंकीं, तो दीप दासगुप्ता ने कहा कि यह एक तरह से पूरे सीजन का सार भी बताता है।

मुंबई 8 गेंद शेष रहते हासिल की जीत

मुंबई और लखनऊ के बीच हुए मैच की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ ने 20 ओवरों में 228/5 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें निकोलस पूरन (63), मिचेल मार्श (44), हिम्मत सिंह (40) और एडेन मार्करम (31*) की शानदार पारियों का अहम योगदान रहा। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने छह विकेट शेष रहते और आठ गेंदें बाकी रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। रोहित शर्मा और रयान रिकल्‍टन ने क्रमशः 84 और 83 रनों की शानदार पारियां खेलीं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम