Home » खेल » IPL 2026: सीएसके को जीत दिलाने के बाद कार्तिक शर्मा ने क्यों किया गन सेलिब्रेशन? राज से उठाया पर्दा

IPL 2026: सीएसके को जीत दिलाने के बाद कार्तिक शर्मा ने क्यों किया गन सेलिब्रेशन? राज से उठाया पर्दा

चेन्नई। कार्तिक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के लिए मैच विनिंग पारी खेली। चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे कार्तिक ने 54 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम के लिए विनिंग शॉट खेला। ट्रेंट बोल्ट की गेंद. . .

चेन्नई। कार्तिक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के लिए मैच विनिंग पारी खेली। चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे कार्तिक ने 54 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम के लिए विनिंग शॉट खेला। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्कूप पर चौका लगाकर अपनी टीम को सीजन की चौथी जीत दिलाई। वहीं मुंबई इंडियंस की 9 मैचों में यह 7वीं हार है। टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल हो गया है।

कार्तिक शर्मा ने क्यों किया गन सेलिब्रेशन?

कार्तिक शर्मा ने मैच फिनिश करने के बाद स्पेशल सेलिब्रेशन किया। उन्होंने बल्ले को गन की तरह दिखाया। महेंद्र सिंह धोनी भी ऐसा सेलिब्रेशन कर चुके हैं। धोनी ने 183 रनों की पारी खेलने के बाद श्रीलंका के खिलाफ 2005 में गन सेलिब्रेशन किया था। कार्तिक ने भी वैसा ही किया।
कार्तिक शर्मा ने मैच के बाद अपने सेलिब्रेशन पर कहा, ‘यह मेरा पहला आईपीएल अर्धशतक है। मैंने पहले से ही सोच रखा था कि अगर आज मैं रन बनाऊंगा, तो इसी तरह जश्न मनाऊंगा। मैं बस यही सोच रहा था कि मुझे आखिर तक क्रीज पर टिके रहना है और टीम के लिए मैच खत्म करना है। रुतु भैया ने मुझसे बस इतना कहा कि मैं वैसा ही खेलूं जैसा खेलना मुझे आता है।’

सीएसके ने बड़ा दांव खेला था

राजस्थान के कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में शामिल हैं। 20 साल के कार्तिक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। संजू सैमसन की वजह से उन्हें कीपिंग करने का मौका नहीं मिल रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के उतरे कार्तिक ने 40 गेदों का सामना किया। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के मारे। चेपॉक की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। रुतुराज के साथ कार्तिक ने 98 रनों की नाबाद साझेदारी बनाई।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम