ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » KBC 18 में सारा अली खान और अमिताभ बच्चन की शायरी ने जीता दिल, आयुष्मान ने सुनाया ‘कभी कभी’

KBC 18 में सारा अली खान और अमिताभ बच्चन की शायरी ने जीता दिल, आयुष्मान ने सुनाया ‘कभी कभी’

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'उड़ता तीर' में साथ नजर आने वाले हैं। अपनी स्पाई-कॉमेडी फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों कलाकार अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति. . .

‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे आयुष्मान-सारा, बिग बी के साथ जमकर हुई मस्ती

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और सारा अली खान जल्द ही फिल्म ‘उड़ता तीर’ में साथ नजर आने वाले हैं। अपनी स्पाई-कॉमेडी फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों कलाकार अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के मंच पर पहुंचे। शो के दौरान जहां अमिताभ बच्चन ने आयुष्मान की जमकर तारीफ की, वहीं सारा और बिग बी के बीच शेर-ओ-शायरी की शानदार जुगलबंदी भी देखने को मिली।

अमिताभ ने आयुष्मान के अभिनय की जमकर की तारीफ

शो में अमिताभ बच्चन ने आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने आयुष्मान की तैयारी और अभिनय क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि वह पूरी तैयारी के साथ सेट पर आते थे। बिग बी ने मजाकिया अंदाज में बताया कि फिल्म में उन्हें बुजुर्ग किरदार निभाना था और पूरी फिल्म में झुककर चलना पड़ता था। ऐसे में उन्हें अपनी लाइनें याद करने में भी परेशानी होती थी। लेकिन आयुष्मान ने शूटिंग के दौरान काफी धैर्य रखा। अमिताभ की तारीफ सुनकर आयुष्मान मुस्कुराने लगे और हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया।

आयुष्मान ने सजाई शायरी की महफिल

इसके बाद शो का माहौल और भी दिलचस्प हो गया। आयुष्मान खुराना ने अमिताभ बच्चन और सारा अली खान के बीच शेर-ओ-शायरी की जुगलबंदी कराने का फैसला किया। आयुष्मान ने बिग बी की साहित्यिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि वह महान कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे हैं और खुद भी कविता व शायरी में रुचि रखते हैं। इसके बाद उन्होंने सारा अली खान की शायरी में दिलचस्पी का जिक्र करते हुए दोनों से साथ में कुछ शेर सुनाने की गुजारिश की।

ADVERTISEMENT

बिग बी ने शुरू किया शेर, सारा ने दिया मजेदार जवाब

आयुष्मान की फरमाइश पर अमिताभ बच्चन ने शायरी की शुरुआत की। उन्होंने कहा— “आपके आने से मेरे चेहरे पर आती है रौनक…” इसके आगे सारा अली खान ने तुरंत अपनी लाइन जोड़ते हुए कहा—“और आपके सवाल सुनकर दिल में होती है धक-धक, धक-धक।” सारा के इस मजेदार अंदाज ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हंसा दिया।

‘एवरग्रीन मिस्टर बच्चन’ पर बिग बी भी रह गए हैरान

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अगली पंक्ति सुनाई— “टूटते हैं तारे, बिखरते हैं फूल…” सारा ने इस लाइन को अपने अंदाज में आगे बढ़ाते हुए कहा— “मगर, एवरग्रीन मिस्टर बच्चन इज द मोस्ट मोस्ट कूल।”सारा की इस तारीफ और उनके मजेदार अंदाज को देखकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा— “मैं हार गया हूं।”

KBC 18 का एपिसोड बना मनोरंजन से भरपूर

आयुष्मान और सारा की मौजूदगी ने KBC 18 के इस एपिसोड को मनोरंजन से भर दिया। एक तरफ अमिताभ बच्चन ने आयुष्मान के साथ अपने पुराने अनुभव साझा किए, तो दूसरी ओर सारा के साथ उनकी शायरी की जुगलबंदी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर भी दोनों कलाकारों ने शो में जमकर मस्ती की और अपनी फिल्म से जुड़ी बातें साझा कीं।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम