Home » शिक्षा » NEET परीक्षा रद्द हुई, 3 मई 2026 को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

NEET परीक्षा रद्द हुई, 3 मई 2026 को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बीते तीन मई को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द कर दिया है। केंद्र सरकार की मंजूरी. . .

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बीते तीन मई को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द कर दिया है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोपों के बीच लिया गया। अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। 10 लाख से ज्यादा छात्रों को अब फिर से परीक्षा देनी होगी. इस फैसले के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है।

पेपर लीक के आरोपों के बाद बड़ा एक्शन

नीट परीक्षा को लेकर विवाद तब बढ़ा जब राजस्थान समेत कुछ राज्यों में कथित तौर पर परीक्षा का पेपर पहले से उपलब्ध होने की खबरें सामने आईं। इसके बाद परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे। एनटीए ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि आठ मई को मामले को केंद्रीय एजेंसियों के पास सत्यापन और जांच के लिए भेजा गया था। जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और रिपोर्ट के आधार पर यह निष्कर्ष निकला कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता. एजेंसी ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में छात्रों का भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी है और इसी वजह से परीक्षा रद्द करने का कठिन फैसला लिया गया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम