ADVERTISEMENT
Home » देश » NEET News : ’15 मिनट अतिरिक्त समय, 14 जून तक एडमिट कार्ड’, NEET एग्जाम को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान

NEET News : ’15 मिनट अतिरिक्त समय, 14 जून तक एडमिट कार्ड’, NEET एग्जाम को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान

मुंबई। नीट पेपर लीक होने के बाद परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। एटीए री एग्जाम की डेट घोषित कर दी हैं। इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस पर डिटेल में जानकारी दी. . .

मुंबई। नीट पेपर लीक होने के बाद परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। एटीए री एग्जाम की डेट घोषित कर दी हैं। इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस पर डिटेल में जानकारी दी है। उनका कहना है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह कड़ा फैसला लेना पड़ा। पेपर लीक को लेकर सरकार चिंतिंत है। छात्रों के प्रति सरकार की पूरी संवेदनाएं हैं। नीट पेपर लीक और गड़बडी के माफिया के खिलाफ अभियान जारी है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5.15 तक आयोजित की जाएगी। 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
नीट यूजी की परीक्षा 3 मई को देशभर में आयोजित की गई थी। इसके बाद पेपर लीक और परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ी होने की जानकारी सामने आते ही इसकी जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया था। मामले की जांच चल रही है। पुलिस मास्टरमाइंड की तलाश में हैं। एजेंसियों की तरफ से दावा किया गया कि नीट पेपर लीक की कथित तौर पर शुरुआत नासिक से हुई। इसके बाद राजस्थान, उत्तराखंड, केरल, समेत अन्य जगहों पर गेस पेपर पहुंचा। कड़ी निगरागी और सुरक्षा के इंतजाम के बाद भी पेपर लीक कैसे हुआ? इस जगह हर एंगल से जांच की जा रही है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम