ADVERTISEMENT
Home » देश » PM मोदी ने बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, हिम्मत की सराहना की; जल्द स्वस्थ होने की कामना

PM मोदी ने बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, हिम्मत की सराहना की; जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बातचीत की। इस दौरान कैप्टन मच्छार ने प्रधानमंत्री के साथ उस घटना का अपना अनुभव साझा किया और बताया कि कठिन हालात में उन्हें हिम्मत कैसे मिली।. . .

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बातचीत की। इस दौरान कैप्टन मच्छार ने प्रधानमंत्री के साथ उस घटना का अपना अनुभव साझा किया और बताया कि कठिन हालात में उन्हें हिम्मत कैसे मिली। प्रधानमंत्री ने उनकी बहादुरी की जमकर तारीफ की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पीएम को सुनाई आपबीती

बातचीत में कैप्टन स्मित मच्छार ने घटना के दौरान की परिस्थितियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संकट के क्षणों में उन्हें हिम्मत कैसे मिली और किस तरह उन्होंने फ्लाइट में मौजूद लोगों की जान बचाई। प्रधानमंत्री ने उनके अनुभव को ध्यान से सुना।

“देश को गौरव से भर दिया”: पीएम की सराहना

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन मच्छार की बहादुरी और सूझबूझ की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने उनके जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं भी दीं।

ADVERTISEMENT

सऊदी अरब के अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद से कैप्टन स्मित मच्छार को सऊदी अरब के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना वाले दिन भी की थी तारीफ

इससे पहले घटना वाले दिन भी प्रधानमंत्री ने कैप्टन मच्छार की प्रशंसा की थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि एक दिन पहले हुई घटना में कैप्टन स्मित ने जिस धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया, उसने देश को गौरव से भर दिया। प्रधानमंत्री के अनुसार, बेहद मुश्किल हालात में उन्होंने असाधारण बहादुरी और दृढ़ता दिखाई और उनका यह कदम सैकड़ों लोगों की जान बचाने वाला साबित हुआ।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम