Home » बिजनेस » Share Market Update: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,000 के पार

Share Market Update: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,000 के पार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में शानदार तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 1000 अंक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी10 इंडेक्स करीब 275 अंक ऊपर ट्रेड कर. . .

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में शानदार तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 1000 अंक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी10 इंडेक्स करीब 275 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 981.88 अंक यानी 1.33% तेजी के साथ 74,814.43 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी भी 280 अंक यानी 1.21% ऊपर 23,441.60 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इस बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में 60 पैसे मजबूत होकर 95.25 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर तेजी के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 3.29 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, मारुति, एचडीएफसी बैंक, इटरनल, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी ओर टेक महिंद्रा का शेयर मामूली गिरावट के साथ खुला।

ब्रॉडर मार्केट का हाल

निफ्टी में लार्सन एंड टुब्रो, श्रीराम फाइनेंस और इंटरग्लोब एविएशन में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 1.38 फीसदी और निप्टी स्मॉलकैप में 1.61 फीसदी तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी ऑटो में तेजी रही जबकि निफ्टी आईटी, निफ्टी हेल्थकेर और निफ्टी फार्मा में गिरावट रही।

शेयर बाजार में क्यों आई तेजी?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ डील पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का भी आदेश दिया है। उनका कहना है कि अगले कुछ दिनों में डील पर साइन हो जाएंगे और इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट खुल जाएगा। इससे कच्चे तेल की कीमत में भी आज गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड अभी 1.67 फीसदी गिरावट के साथ 88.87 डॉलर प्रति बैरल पर है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम