Home » मनोरंजन » Welcome To The Jungle Review : हंसी, एक्शन और सस्पेंस का धमाका, अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन जीता दर्शकों का दिल, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने बताया फुल एंटरटेनर

Welcome To The Jungle Review : हंसी, एक्शन और सस्पेंस का धमाका, अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन जीता दर्शकों का दिल, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने बताया फुल एंटरटेनर

डेस्क। अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले ही दिन फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने इसे जबरदस्त एंटरटेनिंग बताया। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को. . .

डेस्क। अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले ही दिन फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने इसे जबरदस्त एंटरटेनिंग बताया। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

पहले दिन दर्शकों का मिला शानदार रिस्पॉन्स

फिल्म में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं, जिससे दर्शकों को हंसी और मनोरंजन का डबल डोज मिला है। कहानी में परेश रावल एक फर्जी फिल्म की शूटिंग के लिए अपनी टीम के साथ जंगल पहुंचते हैं। लेकिन कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है जब पूरी टीम एक गांव में पहुंच जाती है, जहां गांव वाले उन्हें सेना के जवान समझ लेते हैं। इसके बाद शुरू होता है कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर घटनाओं का सिलसिला।

रियल लाइफ रेफरेंस और दमदार कॉमेडी

फिल्म में कई ऐसे मजेदार डायलॉग और सीन हैं जो कलाकारों की रियल लाइफ से जुड़े संदर्भों पर आधारित हैं। रिलीज से पहले ही इसके गाने भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके थे।

बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आई पसंद

फिल्म देखकर बाहर निकल रहे दर्शकों ने इसे “फुल पैसा वसूल” बताया। बच्चों ने कहा कि फिल्म बेहद मजेदार है और सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। वहीं कई दर्शकों का कहना था कि फिल्म का हर सीन और वन-लाइनर उन्हें लगातार हंसाता रहा।

आखिरी तक बिल्कुल बोर नहीं करती

दर्शकों के मुताबिक, फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक मनोरंजन से भरपूर है। कई लोगों ने इसे “अमेजिंग”, “सुपरहिट” और “पूरी तरह फैमिली एंटरटेनर” बताया। उनका कहना है कि फिल्म कहीं भी बोर होने का मौका नहीं देती।

स्टारकास्ट बनी सबसे बड़ी ताकत

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, पंकज धीर, पुनीत इस्सर, किकू शारदा, फिरोज खान, सुदेश बेरी, दलेर मेहंदी, मीका सिंह और व्रीही कोडवारा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त

‘वेलकम टू द जंगल’ लोकप्रिय ‘वेलकम फ्रेंचाइजी’ की तीसरी फिल्म है। इस सीरीज की पहली फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी, जबकि दूसरी फिल्म ”वेलकम बैक’ 2015 में सिनेमाघरों में आई थी। अब तीसरी किस्त दर्शकों को एक बार फिर कॉमेडी का भरपूर डोज देने का दावा करती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम