ADVERTISEMENT
Home » देश » अनंत सिंह समेत 9 पर एफआईआर, गोपालगंज में JDU विधायक के समर्थकों ने हथियारों के साथ किया था डांस

अनंत सिंह समेत 9 पर एफआईआर, गोपालगंज में JDU विधायक के समर्थकों ने हथियारों के साथ किया था डांस

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में एक निजी कार्यक्रम (उपनयन संस्कार) के दौरान कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में मुखिया गुड्डू राय के आवास पर आयोजित उपनयन संस्कार (जनेऊ) में. . .

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में एक निजी कार्यक्रम (उपनयन संस्कार) के दौरान कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में मुखिया गुड्डू राय के आवास पर आयोजित उपनयन संस्कार (जनेऊ) में मोकामा के बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह शिरकत करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के दौरान न केवल अश्लील डांस का आयोजन किया गया, बल्कि विधायक समर्थकों ने सरेआम लाइसेंसी और अवैध हथियारों का प्रदर्शन भी किया। इसका वीडियो आने के बाद गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) विनय तिवारी ने मामले का संज्ञान लिया और साइबर सेल की जांच के बाद विधायक समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

जनेऊ संस्कार में मर्यादा की सीमाएं लांघीं

2 और 3 मई को आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कारों के बजाय अश्लीलता और शक्ति प्रदर्शन का नजारा देखने को मिला। विधायक अनंत सिंह की मौजूदगी में भोजपुरी गानों पर नर्तकियों ने डांस किया, जिसे लेकर अब कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस की जांच का मुख्य आधार वीडियो हैं। पहला वीडियो में दिख रहा है कि विधायक अनंत सिंह एक हॉल में बैठकर आर्केस्ट्रा गर्ल्स का अश्लील डांस देख रहे हैं और उत्साह बढ़ा रहे हैं। दूसरा वीडियो में उनके समर्थक गानों की धुन पर खुलेआम पिस्टल और राइफल लहराते हुए नाच रहे हैं। जाति से जुड़े गाने बज रहे हैं। इसका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टेज पर डांसर परफॉर्म कर रही है और सामने अनंत सिंह एनजॉए कर रहे हैं।

एसपी विनय तिवारी ने दिखाया कड़ा रुख

गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने पूरे मामले पर सख्त रूख अख्तियार किया है। सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन और अश्लीलता फैलाना गैर-कानूनी है। साइबर सेल की ओर से वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने के बाद मीरगंज थाना में कांड संख्या 247/26 के तहत FIR दर्ज की गई है। प्रेस रिलीज में कहा गया है, किसी भी प्रकार का हथियार प्रदर्शन, सार्वजनिक अश्लीलता और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इसका प्रसार पूरी तरह गैर-कानूनी है। पुलिस इस मामले में सख्त और विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है। साइबर सेल भी वीडियो के स्रोत और प्रसार को लेकर जांच कर रही है।’ अब, गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। गिरफ्तारी की आशंका समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENT

पुलिस ने कुल 9 लोगों को नामजद किया है
6 अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है
एफआईआर में जदयू विधायक अनंत सिंह (मोकामा)
कार्यक्रम के आयोजक मुखिया गुड्डू राय
नवादा से चुनाव लड़ चुके गायक गुंजन राय
FIR में AK सीरीज के हथियारों का जिक्र
किसी भी प्रकार का हथियार प्रदर्शन, सार्वजनिक अश्लीलता और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इसका प्रसार पूरी तरह गैर-कानूनी है। पुलिस इस मामले में सख्त और विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है। साइबर सेल भी वीडियो के स्रोत और प्रसार को लेकर जांच कर रही है।

बाहुबलियों के खिलाफ विनय तिवारी सख्त

गोपालगंज के वर्तमान एसपी विनय तिवारी 2015 बैच के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी विनय तिवारी इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच और भू-माफियाओं के खिलाफ अपने कड़े फैसलों के लिए चर्चा में रहे हैं। जनवरी 2026 से गोपालगंज में तैनात विनय तिवारी ने साफ संदेश दिया है कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हाल में बाहुबलियों के खिलाफ उन्होंने सख्त एक्शन लिया है।

गिरफ्तारी की तलवार से ‘ठुमकेबाजों’ में हड़कंप

एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस अब साक्ष्यों के आधार पर अगली विधि सम्मत कार्रवाई और गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी है। इस कार्रवाई से इलाके के अन्य बाहुबलियों और रसूखदारों के बीच हड़कंप मच गया है। अनंत सिंह के जो समर्थक डांसर के साथ हथियार लेकर ‘कास्ट बेस्ड’ गाने पर ठुमका लगा रहे थे, अब भागे-भागे फिर रहे हैं।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम