ADVERTISEMENT
Home » एक्सक्लूसिव » उत्तर बंगाल पहुंचते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, कहा-GTA भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे, सिंडिकेटराज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

उत्तर बंगाल पहुंचते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, कहा-GTA भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे, सिंडिकेटराज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सिलीगुड़ी में कदम रखते ही भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया। बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसी भी तरह की. . .

सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सिलीगुड़ी में कदम रखते ही भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया। बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसी भी तरह की तौलाबाजी, सिंडिकेटराज और गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने साफ कहा कि GTA में हुए भ्रष्टाचार का भी खुलासा किया जाएगा।

पुलिस को पूरी आजादी दी गई है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को पूरी आजादी दी गई है और अपराधी चाहे किसी भी दल का हो, कानून अपना काम करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पुराने शासन की तरह अपराध करके बच निकलने का दौर अब खत्म हो चुका है।

हर महीने उत्तर बंगाल आएंगे मुख्यमंत्री

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उत्तर बंगाल के लोगों की उपेक्षा अब खत्म होगी और बीजेपी यहां के लोगों के सपनों को पूरा करेगी। उन्होंने घोषणा की कि हर महीने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल उत्तर बंगाल का दौरा करेंगे। साथ ही उत्तर बंगाल विकास मंत्री हर सप्ताह एक दिन उत्तरकन्या सचिवालय में बैठकर प्रशासनिक कामकाज देखेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ और मैदान दोनों क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र और राज्य की परियोजनाओं में बेहतर समन्वय किया जाएगा, ताकि विकास कार्य तेजी से पूरे हो सकें।

ADVERTISEMENT

एयरपोर्ट से लेकर शहर तक जोरदार स्वागत

बागडोगरा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक, दार्जिलिंग सांसद राजू बिष्ट समेत कई नेताओं ने किया। एयरपोर्ट से शिलिगुड़ी तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री कड़े सुरक्षा घेरे में माल्लागुड़ी स्थित कार्यालय के लिए रवाना हुए, जहां प्रशासनिक बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम