गांधीनगर। गुजरात में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को वोटिंग हुई थी और चुनाव के नतीजे जारी किए जा रहे है। आज के चुनाव नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। आज सुबह नौ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।
कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। बता दें कि पूरे राज्य में लगभग 10,000 सीटों के लिए चुनाव हुआ था और 25,000 से अधिक उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम मशीनों में कैद है और आज रिजल्ट का इंतजार हो रहा है।
गुजरात में चैतर वसावा ने दिखाया दम, कहां-कहां अब तक जीती आप
गुजरात में आम आदमी पार्टी के विधायक औ विधानसभा में नेता चैतर वसावा ने अपने चुनाव क्षेत्र डेडियापाड़ा में पकड़ बरकरार रखी है। क्षेत्र से तड़ीपार किए जाने के बाद भी आप ने जीत दर्ज की है।
दाहोद के देवगढ़ बारिया विधानसभा क्षेत्र की अगसवानी तालुका पंचायत सीट पर आप उम्मीदवार केसामबेन शानुभाई ने 2452 वोटों से जीत दर्ज की।
आप उम्मीदवार भवतीबेन अविनाश वसावा ने डेडियापाड़ा विधानसभा क्षेत्र की बरकातुरा तालुका पंचायत सीट 346 वोटों से जीत ली।
देडियापाड़ा विधानसभा क्षेत्र की चोपड़वाव तालुका पंचायत सीट पर आप उम्मीदवार ने 632 वोटों से जीत दर्ज की।
आप उम्मीदवार मगरा प्रभाबेन देवायत ने पोरबंदर के माणावदर विधानसभा क्षेत्र की कोयलाना तालुका पंचायत सीट पर 396 वोटों से जीत हासिल की।
आप उम्मीदवार पूजाबेन गोविंदभाई गोसाई ने डेडियापाड़ा विधानसभा क्षेत्र की भादोद तालुका पंचायत सीट 767 वोटों से जीत ली
आप उम्मीदवार संगीताबेन दिलीपभाई ने जामनगर पिपरिया में कालावड विधानसभा क्षेत्र की डेडकादर तालुका पंचायत सीट जीती
राजकोट ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की चांदली तालुका पंचायत सीट से आप उम्मीदवार रमाबेन बागदा 6 वोटों से जीत गईं।
दाहोद की नवानगर जिला पंचायत सीट से AAP की बड़ी जीत।
दभवन तालुका पंचायत सीट से आप उम्मीदवार जगदीशभाई रमनभाई 280 वोटों से जीते।
दाहोद जिले के फतेपुर विधानसभा क्षेत्र में चालोर तालुका पंचायत सीट से आप उम्मीदवार शर्मिष्ठाबेन 1161 वोटों से जीत गईं।
पोरबंदर जिले के जेतपुर विधानसभा क्षेत्र में अमरनगर तालुका पंचायत सीट से आप उम्मीदवार किशोर कोटडिया 336 वोटों से जीते
जावली जिला पंचायत सीट से AAP उम्मीदवार की जीत।
संतरामपुर तालुका में बाबारोल तालुका पंचायत सीट से आप उम्मीदवार की जीत।
बोरवाव तालुका पंचायत सीट से AAP की शानदार जीत।
AAP ने तलाला तालुका में 4 तालुका पंचायत सीटें जीतीं।
पोरबंदर जिले के केशोद विधानसभा क्षेत्र में मोतीकलसारी तालुका पंचायत सीट पर आप उम्मीदवार ने 1206 वोटों से जीत हासिल की।
छोटाउदेपुर विधानसभा क्षेत्र में चिसदिया जिला पंचायत सीट पर आप उम्मीदवार ने 950 वोटों से जीत दर्ज की।
आप उम्मीदवार मुक्ताबेन घेलाभाई सुवागिया ने अमरेली जिले के धारी विधानसभा क्षेत्र में शापर तालुका पंचायत सीट जीती।
AAP ने छोटाउदेपुर विधानसभा क्षेत्र में बोरदा तालुका पंचायत सीट जीती।
गोधरा और दाहोद में बीजेपी आगे, कांग्रेस पिछड़ी
सेंट्रल गुजरात के पंचमहाल जिले के गोधरा नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी ने अब तक कुल 44 सीटों में से 4 सीटें जीत ली हैं। दाहोद नगरपालिका के शुरुआती नतीजों के अनुसार बीजेपी ने 36 सीटों में से 6 जीत ली हैं। यहां कांग्रेस को 1 सीट मिली है।
अहमदाबाद निगम चुनाव 2026 : 46 सीटों पर बीजेपी आगे, 7 पर कांग्रेस को बढ़त
अहमदाबाद में 192 में से 53 वॉर्डों के रुझान आ गए हैं। अभी भारतीय जनता पार्टी 46 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस ने 7 वॉर्डों में बढ़त बना ली है।
कद्दावर नेता बालू सुर्वे की हार
वडोदरा महानगरपालिका में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वार्ड 13 में बीजेपी की पूरी पैनल ने जीत हासिल की है। यहां से जीतते आ रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता बालू सुर्वे को हार का सामना करना पड़ा है। वडोदरा में नगर निगम की कुल सीटों की संख्या 76 है। इनमें 2 बीजेपी ने निर्विरोध जीत ली थीं। ऐसे में बीजेपी अब तक 6 सीटें जीत चुकी है।
गुजरात निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मारी एंट्री
गुजरात निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने खेड़ा जिले के काठलाल नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 में जीत हासिल की है।
अहमदाबाद में भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है
अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का फिलहाल यहां खाता भी नहीं खुल पाया है। उधर राजकोट के वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। पिछली बार वार्ड नंबर 16 में सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था।