जालंधर | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित रैली से पहले जालंधर के कई स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल भेजे जाने का मामला सामने आया है। ई-मेल में रैली स्थल, बसों और श्री देवी तालाब मंदिर समेत कई जगहों पर आईईडी/बम धमाके की धमकी दी गई है। मामले के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। संदेश में बच्चों को स्कूल भेजने और रैली में जाने को लेकर भी चेतावनी दी गई है। ई-मेल में लिखा है कि रैली के स्टेज के नीचे आईईडी रखा है। स्कूल-मंदिर और कोर्ट को उड़ा देंगे। 100 बसों में से 2-3 बसों में बम फिट किए हैं। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। ईमेल बुधवार तड़के 7:50 पर आया, जिसकी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही है।
ईमेल में अलगाववादी और हिंसक भाषा के साथ कई संगठनों व व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए हैं। ई-मेल कैंब्रिज इनोवेटिव और सीटी स्कूल को आए हैं जिसमें खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा (परमार कनाडा) ग्रुप के नाम हैं। हालांकि, ईमेल में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
बुधवार तड़के 7:50 बजे आया ई-मेल
धमकी भरा ई-मेल बुधवार तड़के 7:50 बजे स्कूलों को मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। ई-मेल कैंब्रिज इनोवेटिव और सीटी स्कूल को भेजे जाने की जानकारी है।
ई-मेल में क्या लिखा है?
ई-मेल में कई गंभीर धमकियां दी गई हैं:
- रैली के स्टेज के नीचे आईईडी रखे होने का दावा किया गया है।
- स्कूलों, मंदिर और कोर्ट को उड़ा देने की धमकी दी गई है।
- रैली के लिए लगाई गई करीब 100 बसों में से 2-3 बसों में बम फिट होने की बात कही गई है।
- श्री देवी तालाब मंदिर को निशाना बनाने का जिक्र है।
- बच्चों को स्कूल भेजने और रैली में जाने को लेकर भी चेतावनी दी गई है।
खालिस्तानी संगठनों के नाम, हिंसक भाषा का इस्तेमाल
ई-मेल में अलगाववादी और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कई संगठनों और व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए हैं। कैंब्रिज इनोवेटिव और सीटी स्कूल को आए ई-मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा (परमार कनाडा) ग्रुप के नामों का उल्लेख है। हालांकि, ई-मेल में किए गए दावों की अब तक कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और ई-मेल के स्रोत तथा उसकी सत्यता की जांच की जा रही है।
पुलिस की अपील: अफवाहों से बचें
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध संदेश या अफवाह को आगे शेयर न करें। लोग केवल पुलिस और प्रशासन की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
नशा-मुक्त पंजाब यात्रा के समापन पर प्रस्तावित है रैली
अमित शाह की जालंधर में नशा-मुक्त पंजाब यात्रा के समापन कार्यक्रम के तहत रैली प्रस्तावित है। उनके श्री देवी तालाब मंदिर जाने की भी सूचना है।