डेस्क। तमिलनाडु में विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान सीएम विजय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह अल्पसंख्यकों की सरकार है। हमारी सरकार अल्पसंख्यकों के हित में काम करेगी।
तमिलनाडु सीएम विजय
चेन्नै: तमिलनाडु की विजय सरकार ने प्लोर टेस्ट पास कर लिया है। सरकार के पक्ष में 144 वोट पड़े हैं। वहीं, विरोध में सिर्फ 22 वोट मिले हैं। यह विजय की पहली बड़ी जीत है। फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद तमिलनाडु सीएम ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह अल्पसंख्यकों की सरकार है।
अल्पसंख्यकों के हित में काम करेगी सरकार
दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा में सीटों की संख्या 234 है। किसी भी सरकार को बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत होती है। शपथ लेने के बाद तमिलनाडु सीएम ने इस जादुई आंकड़े को छू लिया है। उनकी सरकार को 144 वोट मिले हैं। बताया जा रहा है कि एआईएडीएमके के विधायकों ने भी उनके पक्ष में वोट दिया है। फ्लोर टेस्ट में जादुई आंकड़े को छूने के बाद सीएम विजय ने विधानसभा में कहा कि यह अल्पसंख्यकों की सरकार है और अल्पसंख्यकों के हित में काम करेगी।
विरोध में सिर्फ 22 वोट पड़े
वहीं, विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान विरोध में सिर्फ 22 वोट पड़े हैं। डीएमके विधायकों ने सदन का बॉयकॉट कर दिया था। इसके बाद बाहर निकल गए थे। डीएमके के तमिलनाडु में 59 विधायक हैं। चुनाव के पूर्व कई गठबंधन के साथियों ने पहले ही साथ छोड़ दिया है।
विधायकों के खरीद परोख्त का आरोप
फ्लोर टेस्ट से पहले नेता प्रतिपक्ष उदय स्टालिन टीवीके पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि टीवीके खुलेआम विधायकों की खरीद-परोख्त कर रही है। यह राज्य की राजनीति में मजाक का विषय बन गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सच्ची सरकार की जरूरत है न कि दिखावटी सरकार की।
कांग्रेस-वामदल के बिना सीएम विजय को पूर्ण बहुमत, विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले तगड़ा ‘खेल’?
सेक्युलर तरीके से काम करेगी हमारी सरकार
विश्वास प्रस्ताव के दौरान सीएम विजय ने विधानसभा में कहा कि हमारी सरकार सेक्युलर तरीके से काम करेगी। साछ ही हॉर्स ट्रेडिंग में भी शामिल नहीं होगी। पिछली सरकारी तमाम योजनाएं जारी रहेगीं।