ADVERTISEMENT
Home » खेल » तीनों वनडे में एक जैसी गलती: विराट कोहली ने हर मैच में छोड़ा कैच, फील्डिंग और फिटनेस पर उठे सवाल

तीनों वनडे में एक जैसी गलती: विराट कोहली ने हर मैच में छोड़ा कैच, फील्डिंग और फिटनेस पर उठे सवाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज विराट कोहली के लिए औसत रही। तीन मैचों में उन्होंने 168 रन बनाए, लेकिन इनमें से 139 रन एक ही पारी में आए। तीसरे मैच में वे पहली ही गेंद पर बोल्ड होकर खाता भी. . .

बल्ले से ठीक-ठाक रही सीरीज, पर फील्डिंग ने किया हैरान

डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज विराट कोहली के लिए औसत रही। तीन मैचों में उन्होंने 168 रन बनाए, लेकिन इनमें से 139 रन एक ही पारी में आए। तीसरे मैच में वे पहली ही गेंद पर बोल्ड होकर खाता भी नहीं खोल सके। बल्लेबाजी से ज्यादा चर्चा उनकी फील्डिंग की रही, क्योंकि उन्होंने सीरीज के हर मैच में एक-एक कैच टपकाया।

पहला वनडे: डीप स्क्वायर लेग पर धीमा रिएक्शन, कैच के साथ गया चौका भी

सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी कर रही थी। पारी के 49वें ओवर में आमिर जांगू ने डीप स्क्वायर लेग की ओर शॉट खेला, जहां कोहली बाउंड्री पर तैनात थे। उनका रिएक्शन थोड़ा धीमा रहा और डाइव लगाने के बावजूद वे कैच नहीं पकड़ सके। इतना ही नहीं, गेंद को रोक भी नहीं पाए और चौका चला गया।

दूसरा वनडे: शे होप का आसान कैच छूटा, फिर लगा शतक

दूसरे मैच में कोहली की गलती टीम इंडिया को भारी पड़ी। उन्होंने स्पिनर नमन धीर की गेंद पर शॉर्ट मिडऑन पर कप्तान शे होप का कैच टपका दिया। गेंद थोड़ी तेजी से आई थी, लेकिन यह ऐसा कैच था जिसे आम तौर पर कोई भी फील्डर पकड़ लेता है। तब 29 रन पर खेल रहे होप ने इसके बाद शतक जड़ दिया।

ADVERTISEMENT

तीसरा वनडे: बैकवर्ड पॉइंट पर फिर चूके, रन आउट कराकर की भरपाई

तीसरे मैच के 15वें ओवर में कोहली ने गुरनूर बराड़ की गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट पर जांगू का कैच छोड़ा। तब जांगू 35 रन पर थे और अंत में 67 रन बनाकर आउट हुए। संयोग से कोहली ने ही जांगू को रन आउट भी किया। उनकी मिसफील्ड पर जांगू ने रन लेने की कोशिश की और इसी चक्कर में रन आउट हो गए।

क्या उम्र के साथ धीमे हुए रिफ्लेक्स? सोशल मीडिया पर उठे सवाल

लगातार तीन मैचों में कैच छोड़ने से कोहली की फिटनेस पर सवाल उठने लगे। फैंस सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या बढ़ती उम्र के कारण उनके रिफ्लेक्स धीमे पड़ गए हैं।

सिर्फ कोहली नहीं, पूरी टीम की फील्डिंग रही कमजोर, गिल ने दिया सुधार पर जोर

कैच छोड़ने में सिर्फ कोहली ही नहीं, अन्य खिलाड़ी भी शामिल रहे। कुल मिलाकर भारत ने सीरीज में 7-8 बार कैच के मौके गंवाए। सीरीज खत्म होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने इस कमी को सुधारने पर जोर दिया।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम