डेस्क। साउथ में इन दिनों मनोरंजन और पॉलिटिक्स दोनों में बवाल मचा हुआ है जिसका कारण है सुपरस्टार थलापति विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन। विजय तमिल नाडु के सीएम बन चुके हैं और तृषा के साथ उनके रिश्ते और भी ज्यादा विवादों के घेरे में आ रहे हैं।
तृषा विजय के शपथग्रहण समारोह में हुई थी शामिल
तमाम गॉसिप्स के बीच जब तृषा विजय के शपथग्रहण समारोह में पहुंची तो हर किसी की जुबान पर छा गईं। ज़्यादा जानें प्रसिद्ध हस्तियां और मनोरंजन समाचार Celebrity फ़िल्में कला और मनोरंजन मूवी फिल्में मूवी फिल्म तृषा को विजय के साथ रिलेशन के कारण हेटर्स के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के साथ साथ तमाम सेलेब्स भी तृषा को इस रिलेशन के कारण भला बुरा सुना रहे हैं और उन्हें होमब्रेकर के टाइटल से नवाज रहे हैं। सिंगर सुचित्रा ने हाल ही तृषा कृष्णन को ‘पैरासाइट’ कहा था। यह भी कहा था कि उन्हें तृषा बिल्कुल पसंद नहीं हैं। अब उन्होंने एक बार फिर तृषा को निशाने पर लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोई पोस्ट किए, जिनमें से एक पोस्ट थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम और बच्चों के लिए था, पर उसके जरिए तृषा पर तंज कसा। अब शपथग्रहण के बाद एक बार फिर से सिंगर सुचित्रा ने तृषा को आड़े हाथों लिया है।
थलपति विजय की पत्नी संगीता और बच्चों का जिक्र
सुचित्रा ने इस पोस्ट में थलपति विजय की पत्नी संगीता और बच्चों का जिक्र किया है। सुचित्रा ने लिखा, ‘बिना तलाक लिए वह तृषा के साथ घूम रहे हैं। संगीता ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है और उन पर एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर होने का आरोप है। वह अपने फॉलोअर्स के लिए एक बुरा उदाहरण पेश कर रहे हैं।। वहीं उनकी फीमेल फैंस उनकी पत्नी के खिलाफ उनके कामों को आंख मूंदकर सपोर्ट कर रही हैं और अप्रत्यक्ष रूप से एक अवैध रिश्ते को बढ़ावा दे रही हैं।
सुचित्रा ने कहा -तृषा बिल्कुल भी पसंद नहीं
जरा सोचिए इस समय उसकी पत्नी और बच्चों की मानसिक स्थिति कैसी होगी।’ सुचित्रा ने हाल ही एक वीडियो में कहा था कि उन्हें तृषा बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं, पर विजय को पसंद करती हैं और यह राय वह किसी पक्षपात के बिना दे रही हैं। उन्होंने तृषा को ‘पैरासाइट’ तक कहा था और बोली थीं कि कुछ लोग पैरासाइट की तरह सफल लोगों की जिंदगी में तब घुस जाते हैं, जब वो अकेले हो जाते हैं। विजय ने खुद को पैरेंट्स और पत्नी से दूर करके खुद को अलग कर लिया है।