Home » मनोरंजन » थलापति विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर आई गुड न्यूज, जानें कब आएगी फिल्म?

थलापति विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर आई गुड न्यूज, जानें कब आएगी फिल्म?

डेस्क। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) काफी दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने विधानसभा में बंपर जीत हासिल की और तमिलनाडु में सरकार बनाई है. वह बीते दिनों तमिलनाडु. . .

डेस्क। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) काफी दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने विधानसभा में बंपर जीत हासिल की और तमिलनाडु में सरकार बनाई है. वह बीते दिनों तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने हैं. वहीं, उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ (Jan Nayagan) की रिलीज डेट काफी समय फंसी पड़ी थी. ये फिल्म जनवरी, 2026 में रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट ना मिलने के चलते इसे टालना पड़ा. इस फिल्म का बेसबब्री से इंतजार किया जा रहा है. अब थलापति विजय की फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है. इसके बाद अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय के तमाम चाहने वाले फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ‘जन नायगन’ की रिलीज को लेकर क्या खबर आई है.

फिल्म ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट पर आई बड़ी खबर

साउथ एक्टर थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है. दरअसल, टिकट बुकिंग वेबसाइट्स ‘डस्ट्रिक्ट’ और ‘बुक माय शो’ पर फिल्म की रिलीज डेट अपडेट दी गई. ‘डिस्ट्रिक्ट’ पर फिल्म की रिलीज डेट 19 जून, 2026 दिखाई जा रही है. वहीं, ‘बुक माय शो’ पर फिल्म की रिलीज डेट जून में बताई जा रही है. इसके बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. हालांकि, थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ के मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. बताते चलें कि फिल्म ‘जन नायगन’ को लेकर आई रिपोर्ट में कहा गया था कि दिसंबर 2025 में इसको सेंसर बोर्ड की एग्जामिनिंग कमेटी को दिखाया गया था, हालांकि कुछ सीन्स कट करने के बाद भी सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया था. वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर ने हाल ही में कहा था कि वह सेंसर सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं और इसके मिलते ही फिल्म को रिलीज किया जाएगा.

फिल्म ‘जन नायकन’ हो गई थी लीक

गौरतलब है कि थलापति विजय ने फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर सेंसर सर्टिफिकेट ना मिलने पर रिएक्शन दिया है. उनका कहना था कि कुछ पार्टियां जानबूझकर उनकी फिल्म की रिलीज को रोक रही है. इसके साथ ही थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक हो गई थी. इसके बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. बताते चलें कि थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने और फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट अपडेट के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम