ADVERTISEMENT
Home » उत्तर प्रदेश » दिल्ली-बरेली हाईवे पर भीषण हादसे में मालदा के चार लोगों की मौत, दो घायल

दिल्ली-बरेली हाईवे पर भीषण हादसे में मालदा के चार लोगों की मौत, दो घायल

अमरोहा। बुधवार तड़के दिल्ली बरेली हाईवे पर हादसे में चार लोगों की मौत हुई है तथा दो घायल हुए हैं। तीन मृतकों की शिनाख्त कार चालक मोहम्मद सलमान निवासी बमनपुरी गेट पंखेवालान रामपुर, हसनैन निवासी दरियापुर मालदा टाउन पश्चिम बंगाल. . .

अमरोहा। बुधवार तड़के दिल्ली बरेली हाईवे पर हादसे में चार लोगों की मौत हुई है तथा दो घायल हुए हैं। तीन मृतकों की शिनाख्त कार चालक मोहम्मद सलमान निवासी बमनपुरी गेट पंखेवालान रामपुर, हसनैन निवासी दरियापुर मालदा टाउन पश्चिम बंगाल तथा समरतुल निवासी कालियाचक मालदा टाउन पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतकों में रामपुर निवासी कार चालक मोहम्मद सलमान तथा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी नसीम, हारिस और माशूक शामिल हैं।

मृतकों में तीन पश्चिम बंगाल के लोग

यह हादसा बुधवार तड़के लगभग चार बजे दिल्ली बरेली हाईवे पर गजरौला में ब्रजघाट के पास हुआ। मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही कार आगे चल रहे किसी वाहन में टकराई है। रफ्तार तेज होने के कारण कार बुरी तरह क्षत हो गई। जबकि जिस वाहन से कार टकराई है वह फरार हो गया।

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, ऐसा माना जा रहा है

माना जा रहा है कि चालक सलमान को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। सलमान की बांह पर फरमान भी गुदा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

ADVERTISEMENT

पुलिस पश्चिम बंगाल पुलिस के संपर्क में

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर व पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क कर मृतकों व घायलों का सही नाम पते की पुष्टि की जा रही है। पश्चिम बंगाल के लोग कहां जा रहे थे इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम