Home » दुनिया » दुश्मनों को हार्ट अटैक न आ जाए : ईरान का खौफनाक दावा- आ रहा है ऐसा हथियार जिससे कांप उठेंगे विरोधी

दुश्मनों को हार्ट अटैक न आ जाए : ईरान का खौफनाक दावा- आ रहा है ऐसा हथियार जिससे कांप उठेंगे विरोधी

डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी US-Iran peace talks में कोई अहम नतीजा सामने नहीं आया है। इसी बीच तनाव और बढ़ गया है दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के नए प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।. . .

डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी US-Iran peace talks में कोई अहम नतीजा सामने नहीं आया है। इसी बीच तनाव और बढ़ गया है दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के नए प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। दूसरी ओर, Iran की सेना ने चौंकाने वाला दावा किया है कि वह जल्द ही एक ऐसा नया हथियार सामने लाने वाली है जिससे उसके विरोधी गहरे डर में आ जाएंगे।
ईरान की नौसेना के कमांडर शाहराम ईरानी (Shahram Irani) ने बयान दिया कि यह नया हथियार बहुत जल्द दुनिया के सामने होगा और यह दुश्मनों के बेहद करीब मौजूद है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इसके सामने आने पर विरोधियों को दिल का दौरा न पड़ जाए।
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर दुश्मनों ने यह गलत अनुमान लगाया था कि कुछ ही दिनों या एक हफ्ते में स्थिति उनके पक्ष में हो जाएगी, लेकिन यह सोच अब सैन्य शिक्षा संस्थानों में मजाक बन चुकी है।
ईरानी सेना का दावा है कि हाल के महीनों में उसने अमेरिका और इज़राइल से जुड़े कई ठिकानों पर लगभग 100 जवाबी हमले किए हैं। इन हमलों का लक्ष्य संवेदनशील सैन्य और रणनीतिक स्थान बताए गए हैं।
नौसेना कमांडर ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका ने संघर्ष के दौरान अपनी सैन्य मौजूदगी और बढ़ाई, जिसमें युद्धपोत और मिसाइल सिस्टम की तैनाती शामिल है। लेकिन उनके मुताबिक, इसके बावजूद अमेरिकी रणनीति को अपेक्षित सफलता नहीं मिली और स्थिति अब भी अटकी हुई है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर तनाव कम करने के प्रयास विफल होते हैं और उसकी शर्तों को नजरअंदाज किया जाता है, तो वह और भी अलग और कड़ा जवाब देगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम