Home » मनोरंजन » दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें ट्रेलर

दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें ट्रेलर

डेस्क। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। पहले इस ट्रेलर को 21 मई को ही रिलीज किया जाना था, लेकिन तब किन्हीं. . .

डेस्क। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। पहले इस ट्रेलर को 21 मई को ही रिलीज किया जाना था, लेकिन तब किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो सका। फिलहाल आज फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया है। ट्रेलर में वरुण मृणाल और पूजा के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। जानिए कैसा है ट्रेलर?

ट्रेलर 21 मई को रिलीज होने वाला था

आपको बता दें ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर 21 मई को रिलीज होने वाला था लेकिन टेक्निकल दिक्कतों की वजह इसे कैंसिल कर दिया गया। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को कैसिंल करने की वजह बताते हुए लिखा था, “हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट अचानक आई टेक्निकल दिक्कतों की वजह से कैंसिल कर दिया गया है। किसी भी परेशानी के लिए हम दिल से माफ़ी चाहते हैं और आपकी समझ और लगातार सपोर्ट की तारीफ़ करते हैं। हम जल्द ही आपके साथ ट्रेलर शेयर करने का इंतज़ार कर रहे हैं”।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ स्टारकास्ट

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और अली असगर भी अहम किरदारों में हैं। इसे रमेश तौरानी के टिप्स फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बाप-बेटे, वरुण और डेविड का चौथा कोलैबोरेशन है. वे पहले भी मैं तेरा हीरो (2014), जुड़वा 2 (2017) और कुली नंबर 1 (2020) जैसी कॉमेडी-ड्रामा फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम