ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » नंदीग्राम: जेल से रिहा होते ही कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान का सनसनीखेज़ दावा, “आंखों पर पट्टी बांधकर होटल ले जाया गया”

नंदीग्राम: जेल से रिहा होते ही कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान का सनसनीखेज़ दावा, “आंखों पर पट्टी बांधकर होटल ले जाया गया”

कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल पीठ के आदेश के बाद नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को अंतरिम जमानत मिल गई है।. . .

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल पीठ के आदेश के बाद नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को अंतरिम जमानत मिल गई है। बुधवार को वे जेल से रिहा हुए। बाहर निकलते ही उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

गिरफ्तारी से पहले “अपहरण” का आरोप

मीडिया से बात करते हुए मिलन प्रधान ने दावा किया कि गिरफ्तारी से पहले उन्हें एक तरह से “किडनैप” किया गया था। उनके अनुसार, उन्हें एक होटल में ले जाया गया और वहां उम्मीदवारी वापस लेने का प्रस्ताव दिया गया।

“नए गमछे से आंखें बंधी थीं”

मिलन प्रधान ने बताया, “मेरी आंखों पर पट्टी बांधकर रखा गया था। मुझे लगता है कि नए गमछे से आंखें बांधी गई थीं। मैं समझ पा रहा था कि हम कांथी-दीघा पार कर रहे हैं। संभवतः मुझे मंदारमणि के किसी होटल में ले जाया गया। वहां हमारे दो और नेता भी मौजूद थे।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि होटल में उनसे पूछा गया, “आपको क्या चाहिए? आपकी क्या मांगें हैं? आप उम्मीदवारी वापस ले लीजिए।”

ADVERTISEMENT

पुराने मामले में हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि नंदीग्राम उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार संचिता प्रधान दे पहले ही अपनी उम्मीदवारी वापस ले चुकी हैं। इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की थी। इसी बीच पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को वाम शासनकाल के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया।

सत्ताधारी दल पर दबाव बनाने का आरोप

उस समय बेलेघाटा के विधायक कुणाल घोष और कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया था कि सत्ताधारी दल धमकाकर विपक्षी उम्मीदवारों से नामांकन वापस करवा रहा है। अब जेल से रिहा होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने पुलिस के खिलाफ सनसनीखेज़ आरोप लगाए हैं।

सुप्रीम कोर्ट में राज्य की चुनौती

इस बीच, मिलन प्रधान की जमानत को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। खबरों के अनुसार, मामले की सुनवाई से पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि वह याचिका खारिज कर देगा।

भाजपा की प्रतिक्रिया

भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “ये सब सरासर झूठ है। वहां कांग्रेस का कोई आधार ही नहीं है। लोग कांग्रेस को वोट देकर जिता देंगे, इस डर से भाजपा प्रशासन का इस्तेमाल करेगी, यह बात बेबुनियाद है।”

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम