Home » एक्सक्लूसिव » पश्चिम बंगाल के स्कूल-कॉलेजों के सिलेबस में शामिल होंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जन्मजयंती पर किया बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल के स्कूल-कॉलेजों के सिलेबस में शामिल होंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जन्मजयंती पर किया बड़ा ऐलान

कोलकाता । कोलकाता में 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य के सिलेबस को लेकर बड़ा ऐलान किया गया, जिसके तहत आने वाले. . .

कोलकाता । कोलकाता में 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य के सिलेबस को लेकर बड़ा ऐलान किया गया, जिसके तहत आने वाले शैक्षणिक सत्र से पश्चिम बंगाल के स्कूलों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में डॉ. मुखर्जी की जीवनी और उनके राजनीतिक योगदान को शामिल किया जाएगा। यह कार्यक्रम भवानीपुर स्थित मित्तर इंस्टीट्यूट में आयोजित हुआ, जो डॉ. मुखर्जी की स्मृतियों से जुड़ा हुआ माना जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राज्य के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शुभेंदु अधिकारी का बयान: ‘नई पीढ़ी को जानना चाहिए उनका योगदान

कार्यक्रम में बोलते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनका विचार नई पीढ़ी तक पहुंचना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनके विचार, राष्ट्र निर्माण में योगदान और “नेशन फर्स्ट” की सोच को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाना समय की मांग है। उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्रों और युवाओं को उनके योगदान से परिचित कराना आवश्यक है ताकि वे इतिहास और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को बेहतर समझ सकें।

सिलेबस में क्या-क्या होगा शामिल ?

घोषणा के अनुसार, नए पाठ्यक्रम में निम्न विषयों को शामिल किया जाएगा—

  • पश्चिम बंगाल के निर्माण में डॉ. मुखर्जी की भूमिका
  • देशभक्ति और ‘अखंड भारत’ की अवधारणा पर उनके विचार
  • संसद और विधानसभाओं में उनके भाषण
  • भारत सरकार में उद्योग मंत्री के रूप में उनका योगदान
  • कोलकाता विश्वविद्यालय और शिक्षा क्षेत्र में उनका योगदान

मित्तर इंस्टीट्यूट के विकास के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने मित्तर इंस्टीट्यूट के पुनर्विकास के लिए अपने विधायक निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्कूल के शिक्षक और प्रशासन ने नए निर्माण की बजाय पुराने ढांचे के सुधार की मांग रखी थी, जिसे प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी वित्तीय वर्ष में अगस्त महीने तक कोलकाता नगर निगम के माध्यम से स्कूल के नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

‘पीएम श्री’ योजना में शामिल करने की पहल

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि मित्तर इंस्टीट्यूट को केंद्र सरकार की ‘पीएम श्री’ योजना के अंतर्गत शामिल कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से भी केंद्र की विभिन्न शिक्षा योजनाओं से जोड़ने की बात कही गई है।

200 करोड़ के स्मारक प्रोजेक्ट से भी मदद की संभावना

शुभेंदु अधिकारी ने यह भी सुझाव दिया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा निर्माण के लिए प्रस्तावित 200 करोड़ रुपये की परियोजना के फंड से स्कूल के विकास में भी सहयोग दिया जा सकता है।

छात्रों को भेंट की जाएगी ‘The Master As I Saw Him’ पुस्तक

कार्यक्रम के अंत में यह घोषणा की गई कि स्कूल के लगभग एक हजार छात्रों को भोगिनी निवेदिता द्वारा लिखित पुस्तक “The Master As I Saw Him” वितरित की जाएगी, ताकि वे राष्ट्रवादी विचारधारा और इतिहास को बेहतर तरीके से समझ सकें।

‘नेशन फर्स्ट’ का संदेश, नई पीढ़ी के लिए अपील

अपने संबोधन के अंत में शुभेंदु अधिकारी ने छात्रों से ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें देश के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता भी शामिल होनी चाहिए।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम