Home » राजनीति » पीएम मोदी और अमित शाह गद्दार, राहुल गाधी ने दिया विवादित बयान

पीएम मोदी और अमित शाह गद्दार, राहुल गाधी ने दिया विवादित बयान

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और. . .

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और संविधान की सुरक्षा के मुद्दों पर घेरते हुए केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए गद्दार कह डाला।

पेट्रोल और गैस को लेकर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव से पहले कहा जाता था कि पेट्रोल या गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे। आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, तो अंबानी भारत से पेट्रोल विदेश में एक्सपोर्ट कर रहे हैं। अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर बाहर बेचते हैं, और उस पैसे से वे PM नरेंद्र मोदी को फंड देते हैं। यही सच है।

पीएम मोदी हजारों करोड़ के प्लेन से जाते हैं विदेश

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं विदेश मत जाओ, सोना मत खरीदो, इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदो। आने वाले समय में किसानों के पास खाद नहीं होगी। देखिए कुछ महीनों में महंगाई कहां जाती है, पेट्रोल, डीजल, तेल, गैस, दाल और चावल के दाम कहां जाते हैं। प्रधानमंत्री खुलेआम कहते हैं सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, और खुद हजारों करोड़ रुपये के प्लेन में विदेश जाते हैं।

पीएम मोदी, अमित शाह और RSS ने संविधान को किया बर्बाद

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आर्थिक व्यवस्था को बेच दिया है। उन्होंने भारत की आर्थिक व्यवस्था अंबानी, अडानी और अमेरिका के हाथों सौंप दी है। अब एक आर्थिक तूफान आने वाला है और PM नरेंद्र मोदी तथा भारत सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। वे रोते हुए कहेंगे कि इसमें मेरी कोई गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है, क्योंकि उन्होंने ही इसे (संविधान को) बर्बाद किया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह और इनका पूरा संगठन गद्दार है। इन सभी लोगों देश के संविधान को बेच दिया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम