Home » देश » प्रधानमंत्री मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम साव को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए कॉल्स

प्रधानमंत्री मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम साव को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए कॉल्स

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘झालमुड़ी’ खिलाने वाले एक स्थानीय दुकानदार बिक्रम साव को जान से मारने की धमकी मिली है। दुकानदार को अब अंतरराष्ट्रीय नंबरों से जान से मारने की फोन आ. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘झालमुड़ी’ खिलाने वाले एक स्थानीय दुकानदार बिक्रम साव को जान से मारने की धमकी मिली है। दुकानदार को अब अंतरराष्ट्रीय नंबरों से जान से मारने की फोन आ रहे है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से कॉल आई है। जान से मारने की धमकी मिलने के पूरा परिवार डर के साये में है। पीएम मोदी को अपने हाथों से तैयार कर झालमुड़ी खिलाने के बाद बिक्रम साव सोशल मीडिया पर रातोंरात लोकप्रिय हो गए थे। लेकिन यह शोहरत अब उसके और उसके परिवार के लिए खौफ का सबब बन गई है।

19 अप्रैल को झाड़ग्राम गए थे पीएम मोदी

आपको बता दे कि यह पूरी घटना 19 अप्रैल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ग्राम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। रैली समाप्त होने के बाद पीएम मोदी का काफिला लौट रहा था तभी वे अचानक सड़के के पास झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साव की दुकान पर रुक गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

स्थानीय दुकानदार ने झालमुड़ी तैयार कर पीएम मोदी का खिलाई। इस दौरान पीएम मोदी ने दुकानदार से बातचीत की। इस घटना का वीडियो प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। बंगाल में पहली बार बीजेपी को बहुमत मिला और सरकार बनी। इस दौरान कई जगहों पर जश्न के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांटी थी।

पाकिस्तान और बांग्लादेश से मिल रही धमकियां

स्थानीय दुकानदार बिक्रम साव ने आरोप लगाया है कि अचानक मिली यह लोकप्रियता अब परेशानी का सबब चुकी है। उनका कहना है कि बीते कुछ दिनों से उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों से अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार फोन कॉल्स और व्हाट्सएप वीडियो कॉल्स आ रहे हैं। उनको जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनको और उनके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही है।
बिक्रम ने इस मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। अंतरराष्ट्रीय नंबरों से मिली धमकी के बाद इलाके में चिंता और डर का माहौल बन गया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम